देश

Weather Update: दिल्ली से कश्मीर तक बारिश का कहर, राजस्थान में रेड अलर्ट, कई राज्यों में IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Update: दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक आसमान से आफत बरस रही है. लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. गलियां पानी से भर गई हैं, कई जगहों पर यातायात ठप हो गया है और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं.

बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक हालात मुश्किल बने हुए हैं. स्थिति संभालने के लिए NDRF की टीमें मैदान में उतर चुकी हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहे हैं.

दिल्ली-NCR में दिनभर अलर्ट

राजधानी दिल्ली-NCR में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग का कहना है कि 7 सितंबर को दोपहर या शाम के वक्त मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है.
यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है. इसलिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

यूपी में थोड़ी राहत, नोएडा-गाजियाबाद में खतरा

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज लोगों को बारिश से कुछ राहत मिल सकती है. लेकिन दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और बागपत में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.

IMD के मुताबिक, 8 और 9 सितंबर को फिर से कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश लौट सकती है. 10 सितंबर को पूर्वी यूपी और 11 सितंबर को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें- साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, जानें किन शहरों में खुली आंखों दिखेगा ग्रहण और सूतक काल की जानकारी

बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट

बिहार में आज भारी बारिश से राहत रहेगी, लेकिन खतरा टला नहीं है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बिजली गिरने और वज्रपात को लेकर चेतावनी दी है.

9 सितंबर को पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद 10 सितंबर से दक्षिण बिहार में बारिश का दौर शुरू होगा और 11 से 13 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान में रेड अलर्ट

राजस्थान में बारिश लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. मौसम विभाग ने 7 सितंबर को भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बाड़मेर, जालोर और सिरोही में रेड अलर्ट जारी हुआ है. इसके अलावा जोधपुर, जैसलमेर, पाली, राजसमंद और उदयपुर में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं.

लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

14 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

26 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

30 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago