मनोरंजन

Bigg Boss 19 में नई Wild Card Entry! कौन है ये कंटेस्टेंट जिसने आते ही घरवालों पर कसे तंज?

Bigg Boss 19 Wild Card Entry: टीवी का सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस इस बार भी दर्शकों को बांधे हुए है. सीजन 19 की शुरुआत से ही शो में ड्रामा, तकरार और रिश्तों के उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं.

हर हफ्ते नए ट्विस्ट्स के साथ शो और ज्यादा मज़ेदार होता जा रहा है. अब मेकर्स ने दर्शकों को सरप्राइज देते हुए एक बड़ा दांव खेला है. खबर है कि घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है और ये कोई और नहीं बल्कि शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा हैं.

इस कंटेस्टेंट की हुई घर में सीक्रेट एंट्री

लाइव फीड अपडेट्स की मानें तो शहबाज अभी सीक्रेट रूम में हैं और घरवालों पर नजर बनाए हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो वीकेंड के एपिसोड में धमाकेदार अंदाज में घर में एंट्री लेने वाले हैं.

दिलचस्प बात ये है कि शहबाज इससे पहले बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुके हैं और तभी से उनकी पहचान ऑडियंस के बीच बनी हुई है. सलमान खान भी उन्हें अच्छे से जानते हैं और शो में उनके मज़ाकिया अंदाज की तारीफ कर चुके हैं.

घरवालों पर कसा तंज

शहबाज के एंट्री लेते ही शो का माहौल गरमा गया है. उन्होंने आते ही बसीर अली और फरहाना भट्ट को निशाने पर लिया. उनका कहना था कि “पहले दो दिन दोनों एक-दूसरे से जमकर भिड़ते रहे और अचानक दोस्ती से लेकर प्यार तक पहुंच गए.” उनके इस बयान ने घरवालों और दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है. लगता है शहबाज इस बार सिर्फ एंटरटेन करने नहीं, बल्कि घरवालों की पोल खोलने आए हैं.

गौर करने वाली बात ये है कि सीजन की शुरुआत में ही एक पॉपुलैरिटी पोल कराया गया था, जिसमें शहबाज को मृदुल ने कड़ी टक्कर दी और भारी वोट्स से हरा दिया था. नतीजतन, मृदुल घर का हिस्सा बने और शहबाज बाहर रह गए.
अब वाइल्ड कार्ड से उनकी वापसी ने कहानी को नया मोड़ दे दिया है. फैंस भी उनके गेम को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

इविक्शन पर सस्पेंस बरकरार

दूसरी तरफ, इस हफ्ते इविक्शन को लेकर भी काफी चर्चाएं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भी किसी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं किया जाएगा. पिछले हफ्ते भी कोई बेघर नहीं हुआ था, और लगता है मेकर्स अभी ड्रामा को और लंबा खींचना चाहते हैं.

इस हफ्ते नॉमिनेशन लिस्ट में नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नतालिया जेनोसजेक, प्रणीत मोरे, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना और जीशान कादरी का नाम शामिल है. लेकिन अगर इविक्शन टल जाता है, तो आने वाले हफ्तों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ का कहर, सितारे बने मसीहा, मदद के लिए आए आगे

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

19 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

29 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

30 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

58 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago