Weather Update Today: अगस्त के महीने में मानसून पूरे शबाब पर है और कुदरत अपना उग्र रूप दिखाने को तैयार है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार (11 अगस्त) को देश के बड़े हिस्से में ‘भारी से बहुत भारी बारिश’, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का हाई अलर्ट जारी किया है.
मध्य प्रदेश के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया और बंगाल की खाड़ी में तेजी से सक्रिय हो रहा नया चक्रवाती सिस्टम मिलकर देश के मौसम का मिजाज बिगाड़ने जा रहे हैं. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों और मध्य भारत तक अगले कुछ दिनों तक बादलों की धुआंधार बैटिंग जारी रहने वाली है.
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और बड़े इलाके में मूसलाधार बारिश का अनुमान है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी आने और अचानक तेज बारिश होने से जलभराव जैसे हालात बन सकते हैं.
राजस्थान: पूर्वी राजस्थान आज सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाला है, जहां कई जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तराखंड और हिमाचल: पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बादलों के फटने जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मानसून की गतिविधियां लंबे समय तक उग्र रहने वाली हैं.
उत्तरी मध्य प्रदेश और उसके आसपास बने चक्रवाती घेरे के कारण मध्य भारत में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद मनीष जायसवाल, झारखंड भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग उठाई
मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बिहार, झारखंड और यूपी के कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज आकाशीय बिजली गिरने की आशंका सबसे ज्यादा है. खुले खेतों या पेड़ों के नीचे रुकने से बचें. उधर गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में भी आज भारी बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित होने की पूरी संभावना है.
-भारत एक्सप्रेस
Garuda Purana After Death: मृत्यु के बाद शरीर तो नष्ट हो जाता है, लेकिन गरुड़…
Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले धमकी…
Nawada Road Accident: बिहार के नवादा में सिरदला थाना क्षेत्र के गया-रजौली एसएच-70 पर बाइक…
Ayodhya Janakpur Train: अयोध्या से जनकपुर तक सरयू कमला एक्सप्रेस शुरू हो गई है. यह…
Fake Oxytocin Lucknow: लखनऊ के दुबग्गा में STF और पुलिस ने नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली…
BJP Akali Dal Alliance: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में बड़ा बदलाव…