Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

15 से ज्यादा राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट! घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल

IMD ने दिल्ली-NCR, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश के ऊपर बने लो-प्रेशर एरिया और बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से अगले 48 घंटे मौसम बेहद सक्रिय रहने की संभावना है.

Weather Update Today: अगस्त के महीने में मानसून पूरे शबाब पर है और कुदरत अपना उग्र रूप दिखाने को तैयार है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार (11 अगस्त) को देश के बड़े हिस्से में ‘भारी से बहुत भारी बारिश’, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का हाई अलर्ट जारी किया है.

मध्य प्रदेश के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया और बंगाल की खाड़ी में तेजी से सक्रिय हो रहा नया चक्रवाती सिस्टम मिलकर देश के मौसम का मिजाज बिगाड़ने जा रहे हैं. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों और मध्य भारत तक अगले कुछ दिनों तक बादलों की धुआंधार बैटिंग जारी रहने वाली है.

दिल्ली-एनसीआर से पंजाब-हरियाणा तक अलर्ट(Weather Update Today)

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और बड़े इलाके में मूसलाधार बारिश का अनुमान है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी आने और अचानक तेज बारिश होने से जलभराव  जैसे हालात बन सकते हैं.

राजस्थान में ‘बारिश’ की चेतावनी

राजस्थान: पूर्वी राजस्थान आज सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाला है, जहां कई जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड और हिमाचल: पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बादलों के फटने जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मानसून की गतिविधियां लंबे समय तक उग्र रहने वाली हैं.

मध्य भारत में लो प्रेशर का तांडव

उत्तरी मध्य प्रदेश और उसके आसपास बने चक्रवाती घेरे के कारण मध्य भारत में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद मनीष जायसवाल, झारखंड भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग उठाई

बिहार-झारखंड के लिए खास एडवाइजरी

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बिहार, झारखंड और यूपी के कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज आकाशीय बिजली गिरने की आशंका सबसे ज्यादा है. खुले खेतों या पेड़ों के नीचे रुकने से बचें. उधर गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में भी आज भारी बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित होने की पूरी संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital