Weather Update: सितंबर के आखिरी हफ्ते में देश के कई इलाकों से मानसून ने धीरे-धीरे विदाई लेना शुरू कर दिया है. जहां कुछ राज्यों में अब साफ मौसम की शुरुआत हो चुकी है, वहीं कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अभी भी जारी हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 26 सितंबर के लिए कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि बाकी हिस्सों में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है.
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को फिलहाल बारिश से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि आज आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है. इसी के साथ तापमान में भी इजाफा हो सकता है.
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा. बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश न होने के चलते राजधानी में उमस और गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में आज सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, यानी कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. मौसम पूरी तरह शुष्क है और तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. अगस्त में जहां यूपी में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी थी, वहीं सितंबर का अंत लोगों के लिए चुभती गर्मी लेकर आया है.
बिहार के कई जिलों में आज बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं. खासकर पटना, पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, भोजपुर, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में तापमान बढ़ा हुआ रहेगा. गर्मी और उमस से लोग परेशान हो सकते हैं, लेकिन राहत की बारिश नहीं दिख रही.
ये भी पढ़ें- ब्लू ड्रम मर्डर केस की आरोपी मुस्कान ने जेल में रखा नवरात्रि का व्रत, 8 माह की है प्रेगनेंट
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी आज मौसम एकदम साफ रहने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. पर्यटकों के लिए ये मौसम घूमने-फिरने के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है.
भले ही उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की वापसी नहीं हो रही हो, लेकिन देश के कुछ हिस्से अब भी भीग रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज पश्चिम बंगाल, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में मध्यम से लेकर तेज बारिश हो सकती है. इन राज्यों में आज दिनभर बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…
फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…
Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…
Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…
PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25…