Meerut News: मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस की मुख्य आरोपी मुस्कान इन दिनों जेल में अपने अलग अंदाज से सुर्खियों में है. चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद मुस्कान ने नवरात्र शुरू होते ही व्रत रखना शुरू कर दिया है. वह रोजाना सुंदरकांड का पाठ करती है और रामायण सुनती है.
जमानत की आस में भक्ति
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार मुस्कान का विश्वास है कि भगवान की भक्ति से उसकी जमानत मिल सकती है. वह 8 महीने की गर्भवती है. मुस्कान की इच्छा है कि उसका बच्चा भगवान श्रीकृष्ण जैसा हो. जेल प्रशासन ने बताया कि उसे डॉक्टर द्वारा लिखी दवाइयां और अतिरिक्त आहार समय पर दिया जा रहा है.
हत्या का सनसनीखेज मामला
मुस्कान पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटा गया और नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया गया. पुलिस जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
ये भी पढ़ें: पुलिस को खोज रही पुलिस! 2 सिपाहियों पर 2-2 लाख का इनाम; क्या है ये अजब-गजब मामला?
जेल में अकेलापन
जेल अधिकारियों ने बताया कि साहिल से उसकी नानी और भाई मिलने आते हैं. जबकि मुस्कान से अब तक कोई मिलने नहीं आया. इसके बावजूद उसने पूजा-पाठ को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है.
सुधारगृह का रूप ले रही जेल
जेल प्रशासन का कहना है कि अब कारागार केवल सजा काटने की जगह नहीं रहा. यह कैदियों को सुधारने का स्थान बन रहा है. मुस्कान का पूजा-पाठ और धार्मिक रुझान इसी बदलाव की मिसाल माना जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

