Weather Update: जनवरी का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन ठंड है कि जाने का नाम ही नहीं ले रही. उत्तर भारत में इस वक्त हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम जारी है. सुबह सोकर उठते ही खिड़की के बाहर घने कोहरे की सफेद चादर दिखती है और शाम होते-होते बर्फीली हवाएं जिस्म को सुन्न कर देती हैं. अगर आपको लग रहा था कि अब धूप खिलेगी और राहत मिलेगी, तो मौसम विभाग की नई चेतावनी आपके होश उड़ा सकती है.
ताजा अपडेट यह है कि अब कड़ाके की ठंड के साथ-साथ ‘बारिश’ की एंट्री होने वाली है. आइए जानते हैं आपके शहर के मौसम का हाल.
दिल्ली-NCR वालों के लिए पिछला कुछ समय किसी इम्तिहान से कम नहीं रहा. गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. आलम यह था कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पारा गिरकर 2.9 डिग्री तक जा पहुंचा, लेकिन पालम ने तो हद ही कर दी. यहाँ तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले 20 सालों का सबसे निचला स्तर है.
आज यानी शुक्रवार को भी राहत के आसार कम ही हैं. शीतलहर का प्रकोप जारी है और शाम होते-होते बादल छाने की उम्मीद है. ठंड के साथ-साथ दिल्ली की हवा भी ‘जहरीली’ बनी हुई है. AQI 343 तक पहुँच गया है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है.
ये भी पढ़ें- Weather Update: उत्तर भारत में हाड़ कपाने वाली ठंड; कहीं जमी झीलें, तो कहीं विजिबिलिटी हुई जीरो
उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग इस वक्त सर्दी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. लखनऊ से लेकर पटना तक, हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ है. विजिबिलिटी इतनी कम है कि सड़कों पर गाड़ियाँ रेंग रही हैं. कानपुर, वाराणसी और गया जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री के बीच झूल रहा है.
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि 19 जनवरी से यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. अगर बारिश होती है, तो गलन और बढ़ जाएगी. मौसम विभाग का कहना है कि 19 जनवरी तक कोहरे से फिलहाल कोई बड़ी राहत नहीं मिलने वाली.
उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों जैसे चमोली और उत्तरकाशी में बर्फ गिरनी शुरू हो गई है. जब-जब पहाड़ों पर बर्फबारी होती है, मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं कहर ढाती हैं. यही वजह है कि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में ‘शीत दिवस’ जैसी स्थिति बनी हुई है. अगले 2-3 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भी कड़ाके की ठंड का अनुमान है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…