Weather Update: उत्तर भारत में इस वक्त मौसम के तेवर बेहद तल्ख हैं. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ऐसी ‘हाड़ कंपाने वाली’ ठंड पैदा कर दी है कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है. सुबह और रात के वक्त तो हालात ऐसे हैं कि पारा लगातार गोते लगा रहा है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अभी इस सितम से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. अगले कुछ दिनों तक शीत लहर का यह कहर यूं ही जारी रहने वाला है.
देश की राजधानी दिल्ली में इस बार की ठंड ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. दिल्ली के आयानगर इलाके में कुदरत का सबसे कड़ा रूप देखने को मिला, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर महज 2.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. यह इस सीजन की सबसे भीषण ठंड बताई जा रही है. वहीं पालम वेधशाला की बात करें तो वहां पारा 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने पिछले 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
सफदरजंग स्थित मुख्य मौसम केंद्र में भी स्थिति कुछ अलग नहीं थी; वहां न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 2.6 डिग्री नीचे यानी 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन उसमें वह तपिश नहीं है जो शरीर को गर्माहट दे सके. इसी को देखते हुए विभाग ने दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया है.
ये भी पढ़ें- निर्मला सीतारमण का ऐतिहासिक ‘नौवां’ बजट, जानें ब्रीफकेस से डिजिटल होने तक का पूरा सफर
राजस्थान के कई जिलों में तो आलम यह है कि रात का तापमान शून्य के नीचे चला गया है. सुबह जब किसान खेतों में जा रहे हैं, तो उन्हें फसलों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी मिल रही है. वहीं, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. आसमान साफ होने की वजह से वहां की बर्फीली हवाएं सीधे मैदानी इलाकों का रुख कर रही हैं, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है.
पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में भी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पंजाब का बठिंडा 1.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा. अमृतसर और लुधियाना जैसे शहरों में भी तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच बना हुआ है.
हरियाणा के हिसार में भी पारा 2.2 डिग्री तक लुढ़क गया है. ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने भी मुसीबतें दोगुनी कर दी हैं. दृश्यता इतनी कम है कि हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई है और कई ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चल रही हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…