Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Winter 2026

जनवरी की हाड़ कपाने वाली ठंड ने पूरे उत्तर भारत को जकड़ लिया है. जहां कश्मीर में पारा माइनस 7.5 डिग्री तक लुढ़क गया है, वहीं पंजाब और हरियाणा में शीतलहर के साथ घने कोहरे ने विजिबिलिटी शून्य कर दी है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में भीषण ठंड पैदा कर दी है. दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजस्थान के कई हिस्सों में पाला गिरने से फसलें सफेद हो गई हैं. आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक शीत लहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

देशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. दिल्ली-यूपी में 'कोल्ड डे' की स्थिति है, जबकि दक्षिण भारत में गहरे दबाव के कारण बारिश का खतरा है. कोहरे की वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

नए साल के साथ ही उत्तर भारत में ठंड का सितम तेज हो गया है. पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में चल रही पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है. दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट के बीच विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई है.