देश

Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी की दस्तक; तापमान में भारी गिरावट, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड ने अब पूरी तरह से दस्तक दे दी है. दिन और रात के तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल रही है. पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा सकता है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी के बाद शीतलहर चल रही है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं मैदानी राज्यों में भी तापमान तेजी से नीचे जा रहा है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जिससे सर्दी अचानक बढ़ गई है.

दिल्ली में सर्दी और प्रदूषण दोनों का प्रकोप

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. राजधानी का न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री कम है. वहीं अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है. दिन में हल्की धूप के बावजूद शाम और सुबह के वक्त ठंड का असर बढ़ता जा रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में कोहरा और धुंध की चादर फैलने लगी है. इसके साथ ही वायु गुणवत्ता (AQI) भी खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है. बढ़ते प्रदूषण के विरोध में इंडिया गेट पर कुछ पर्यावरण समूहों ने मार्च भी निकाला. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले सप्ताह में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी और कोहरा भी घना हो सकता है.

बिहार में ठंड का असर बढ़ा

बिहार में भी ठंडी हवाओं ने लोगों को रजाई में दुबकने पर मजबूर कर दिया है. राज्य के ग्रामीण इलाकों में न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने पर जोर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल! ज्यादातर इलाकों में AQI 300-400 के बीच, डॉक्टरों ने दी N-95 मास्क पहनने की सलाह

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी

उत्तर प्रदेश में भी आने वाले दिनों में सर्दी का असर और तेज होने वाला है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि तापमान में 4 से 5 डिग्री की और गिरावट हो सकती है. सुबह के वक्त 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं ठिठुरन बढ़ा देंगी. विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-सुबह बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है.

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

इस बीच, दक्षिण भारत के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 10 से 13 नवंबर तक बारिश की संभावना जताई गई है.

इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं. वहीं उत्तर-पूर्व मानसून के कमजोर पड़ने से मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago