देश

अगले 8 घंटे…13 राज्यों में मौसम का डबल अटैक! 60 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: देश के मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह से बदल गया है. मानसून की विदाई के बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले 8 घंटों के भीतर देश के 13 राज्यों में झमाझम बारिश और आंधी-तूफान का सबसे खतरनाक अलर्ट जारी कर दिया है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए वेदर सिस्टम के चलते दक्षिण भारत से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आसमान से आफत बरसने के पूरे आसार हैं. कई जगहों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ना तय है.

इन 13 राज्यों में मंडराया खतरा(Weather Update Today)

मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से तमिलनाडु और केरल में 26 अक्टूबर तक भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है. हालात को भांपते हुए IMD ने मछुआरों को समंदर में न उतरने की सख्त हिदायत दी है.

दिल्ली, यूपी और बिहार में क्या है मौसम का हाल?(Rain alert today)

राजधानी दिल्ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहने वाला है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं. यहां अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और हल्की हवाएं चलती रहेंगी. उत्तर प्रदेश और बिहार में भी आज मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है, हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक ने दस्तक देनी शुरू कर दी है जिससे मौसम सुहाना हो गया है.

प्रमुख शहरों का क्या है हाल?

 

शहर अधिकतम तापमान (21 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (21 अक्टूबर)
दिल्ली 31°C 19°C
मुंबई 36°C 27°C
चेन्नई 28°C 26°C
कोलकाता 32°C 23°C
लखनऊ 31°C 18°C
पटना 31°C 20°C
रांची 28°C 17°C
भोपाल 31°C 20°C
जयपुर 32°C 19°C
शिमला 22°C 11°C
नैनीताल 22°C 12°C

राजस्थान और MP में पलटेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान में भले ही आज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन 24 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में आज कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की जा सकती है.

पहाड़ी राज्यों में बढ़ी ठंड

पहाड़ी राज्यों में मौसम (Weather Update Today) ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, मंडी, ऊना और चंबा जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं, जिससे मनाली का तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और ऊपरी इलाकों में कंपकंपी बढ़ गई है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 23 अक्टूबर से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है, जिसे देखते हुए यात्रियों को पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

PAK को ईरान ने दिखाई उसकी औकात…! दलाली करने पहुंचे थे मुनीर, IRGC ने मीटिंग तक से किया इनकार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की…

55 minutes ago

‘पंचक और ग्रहण दोष के साये में रहेगा दिन!’ दोपहर में एकादशी; जानें व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पापांकुशा एकादशी, भगवान गणेश की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के…

2 hours ago

बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव: मकर-मिथुन राशि को होगा लाभ तो मेष वाले रहें सावधान

आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…

2 hours ago