यूटिलिटी

त्योहारों में खाटू श्याम और वैष्णो देवी जाने का है प्लान? रेलवे ने शुरू की जयपुर से कटरा स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Vaishno Devi Special Train: त्योहारों के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर (खातीपुरा) से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है. इस ट्रेन से न केवल कटरा जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए रींगस जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी आसानी होगी.

कुल मिलाकर, यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन त्योहारों के सीजन में उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों के यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए सफर को बहुत आसान और सुविधाजनक बनाएगी. रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इसकी बुकिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी.

26 अक्टूबर से शुरू होगा संचालन

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेन 26 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी. यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 6-6 फेरे लगाएगी. खातीपुरा (जयपुर) से यह ट्रेन हर सोमवार को रवाना होगी, जबकि कटरा से खातीपुरा के लिए इसका संचालन हर मंगलवार को किया जाएगा. रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलते ही इस ट्रेन की टिकट बुकिंग IRCTC पोर्टल पर उपलब्ध कर दी जाएगी.

इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

जयपुर के खातीपुरा स्टेशन से शुरू होकर यह ट्रेन राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के मुख्य स्टेशनों को जोड़ेगी. इसके मुख्य ठहराव में रींगस, रेवाड़ी, दिल्ली जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट और जम्मू तवी शामिल हैं.

खातीपुरा से कटरा का टाइम टेबल (हर सोमवार)

  • खातीपुरा प्रस्थान: सुबह 07:55 बजे (सोमवार)
  • रेवाड़ी जंक्शन: आगमन 12:48 / प्रस्थान 12:50
  • दिल्ली जंक्शन: आगमन 15:00 / प्रस्थान 15:10
  • अंबाला कैंट: आगमन 18:47 / प्रस्थान 18:50
  • लुधियाना जंक्शन: आगमन 21:20 / प्रस्थान 21:30
  • जालंधर कैंट: आगमन 22:30 / प्रस्थान 22:35
  • जम्मू तवी: आगमन 02:30 (मंगलवार) / प्रस्थान 02:40
  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा आगमन: तड़के 04:30 बजे (मंगलवार)

कटरा से खातीपुरा का टाइम टेबल (हर मंगलवार)

  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा प्रस्थान: सुबह 07:30 बजे (मंगलवार)
  • जम्मू तवी: आगमन 09:20 / प्रस्थान 09:30
  • जालंधर कैंट: आगमन 13:30 / प्रस्थान 13:35
  • लुधियाना जंक्शन: आगमन 15:15 / प्रस्थान 15:20
  • अंबाला कैंट: आगमन 17:30 / प्रस्थान 17:32
  • दिल्ली जंक्शन: आगमन 20:50 / प्रस्थान 21:00
  • रेवाड़ी जंक्शन: आगमन 23:48 / प्रस्थान 23:50
  • खातीपुरा आगमन: सुबह 05:00 बजे (बुधवार)

यह भी पढ़ें-संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

‘पेंशन का पैसा उड़ाया…बेटियों का हक मारा’ पाकिस्तान के पंजाब में हुआ 46 अरब का बड़ा घोटाला

Pakistan Scam: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर ऑडिट रिपोर्ट…

7 minutes ago

Gold Price Today: गोवर्धन पूजा पर सोने-चांदी की रिकॉर्डतोड़ छलांग, चेक करें दिल्ली-मुंबई समेत सभी बड़े शहरों के रेट

Gold Price Today: गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर सर्राफा बाजार में जबरदस्त चमक देखने…

23 minutes ago

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना कोनिडाला से लेंगे तलाक; बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे

Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला ने तलाक…

30 minutes ago

गुजरात की तर्ज पर दिल्ली में भी नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, यमुना पर शुरू होगी रिवर क्रूज सेवा

PM Modi: दिल्ली में यमुना को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने…

59 minutes ago

CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा दांव! जेएंडके में खुलेंगी देश-विदेश की यूनिवर्सिटीज, रिजर्वेशन से लेकर स्कॉलरशिप तक का ऐलान

J&K News: जम्मू-कश्मीर में 'प्राइवेट यूनिवर्सिटीज रूल्स 2026' के लागू होने से देश-विदेश के नामी…

1 hour ago

‘ईरान की हथियार बनाने की क्षमता 85% खत्म…’ डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे के बाद क्या पलटने वाला है मिडिल ईस्ट का गेम?

Trump On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हथियार…

1 hour ago