देश

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

Weather Update Today: मानसून की विदाई के अंतिम दौर में मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर ऐसा खौफनाक और डरावना अलर्ट जारी किया है, जिसे देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए निम्न दबाव (Low Pressure) और चक्रवाती परिसंचरण के चलते देश का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बिगड़ने वाला है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 16 अक्टूबर को दिल्ली से लेकर दक्षिण भारत तक देश के 13 राज्यों में मौसम का भयंकर तांडव देखने को मिलेगा. इस दौरान आसमान से मूसलाधार बारिश बरसेगी और 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से चलने वाली हवाएं लोगों की मुसीबतें बढ़ा देंगी.

13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का तांडव(Weather Update Today)

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिणी तटीय तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण और ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बन रहे निम्न दबाव ने पूरे देश की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इसके असर से पूर्वी भारत से लेकर उत्तर और मध्य भारत तक झमाझम पानी बरसने के पूरे आसार हैं. मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम बेहद खतरनाक और उथल-पुथल भरा रहने वाला है.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक डबल अटैक(Delhi NCR Weather)

राजधानी दिल्ली में आज आसमान में काले बादलों का डेरा रहेगा और गरज-चमक के साथ 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और सोनभद्र में 50 से 60 किमी की आंधी के साथ भारी बारिश का भयंकर अलर्ट है.

इसके अलावा बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में भी 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा के झोंके चलने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पहाड़ी राज्यों में कुदरत का कहर(aaj ka mausam)

पहाड़ी राज्यों में मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक रूप में है. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और चमोली समेत कई इलाकों में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड (भूस्खलन) का तगड़ा खतरा मंडरा रहा है. हिमाचल प्रदेश के मनाली, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जैसे इलाकों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है, जहाँ मनाली में तापमान गिरकर माइनस 4 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के कई संवेदनशील जिलों में भी बारिश और तूफान का दौर जारी रहेगा.

प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (16 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (16 अक्टूबर)
दिल्ली 29°C 20°C
मुंबई 35°C 27°C
चेन्नई 31°C 26°C
कोलकाता 33°C 25°C
लखनऊ 32°C 22°C
पटना 32°C 23°C
रांची 28°C 19°C
भोपाल 32°C 22°C
जयपुर 31°C 21°C
शिमला 20°C 10°C
नैनीताल 21°C 12°C

झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब और राजस्थान में भी बिगड़ेगा मिजाज

झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद में तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा और दार्जिलिंग में भारी बारिश का खतरनाक असर देखने को मिल सकता है. उधर, पंजाब के लुधियाना-चंडीगढ़ और राजस्थान के जयपुर-कोटा में 30 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-पानी की चेतावनी दी गई है. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी 40 किमी की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं.

मछुआरों और किसानों के लिए कड़ी चेतावनी

लगातार बिगड़ते मौसम (Weather Update Today) को देखते हुए IMD ने मछुआरों को समुद्र के पास जाने से सख्त मना किया है. किसानों को भी अपनी कटी हुई फसलों को बचाने और इस दौरान खुले खेतों या पेड़ों के नीचे न जाने की हिदायत दी गई है. गुरु, अगर आज घर से बाहर निकलने का प्लान है, तो पूरी तैयारी के साथ ही निकलें.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

7 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

14 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

17 minutes ago

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

30 minutes ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

56 minutes ago