देश

बस कुछ घंटे और…उमस भरी गर्मी का होगा दी एंड! दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में मानसून का तगड़ा ‘कमबैक’

IMD Weather Alert 19 July 2026: देश के मौसम को लेकर इस समय की सबसे बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल मानसून ने पूरे देश में अपना सबसे विकराल रूप अख्तियार कर लिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने देश के 15 राज्यों में अगले कुछ ही घंटों के भीतर भयंकर मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का महा-अलर्ट जारी किया है.

इस दौरान कुछ इलाकों में सत्तर किलोमीटर प्रति घंटे की विनाशकारी रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे बड़े पेड़ों के गिरने, बिजली के खंभे उखड़ने और फसलों को भारी नुकसान होने का खतरा पैदा हो गया है. मौसम विभाग ने आम जनता को बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है.

देश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण(Weather Update Today)

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, देश के वायुमंडल में एक बेहद शक्तिशाली सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और मानसूनी ट्रफ का निर्माण हो चुका है. इसके प्रभाव से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. सबसे ज्यादा खतरा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों पर मंडरा रहा है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान (Weather Update Today) लगाया गया है.

बता दें कि प्रशासन ने इन राज्यों में भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड और अचानक आने वाली विनाशकारी बाढ़ का अलर्ट जारी किया है. सैलानियों और स्थानीय लोगों को नदी-नालों तथा पहाड़ों के संवेदनशील रास्तों से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी गई है.

यूपी और बिहार में 24 जुलाई तक लगातार आफत(Weather Alert Heavy Rain)

उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए आने वाले पांच दिन बेहद भारी गुजरने वाले हैं. उत्तर प्रदेश में आज 19 जुलाई से लेकर 24 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में व्यापक और मूसलाधार बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है. कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ पचास से साठ किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

वहीं बिहार के अधिकांश जिलों में भी अगले कुछ दिनों तक बिना रुके लगातार भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने और बाढ़ जैसे हालात पैदा होने की आशंका बढ़ गई है. मौसम विभाग ने खुले स्थानों पर काम करने वाले मजदूरों और किसानों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है.

दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच होगी झमाझम(Delhi Weather Update Today)

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों यानी एनसीआर में रविवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा. दिल्ली में दिनभर उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेगी, लेकिन दोपहर के बाद अचानक तेज सतही हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच बना रहेगा.

दूसरी तरफ, राजस्थान में भी मानसून पूरी तरह एक्टिव है. पूर्वी राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में भारी चेतावनी जारी की गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के रेतीले इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की उम्मीद है. इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है.

ये भी पढ़ें- ‘अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, नया भारत गुलामी में जीने वाला नहीं’, CM योगी ने संभल से किसे दी ये चेतावनी?

इन 15 राज्यों की सूची में शामिल हैं ये नाम

बताते चलें मौसम विज्ञान विभाग ने जिन 15 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का विशेष बुलेटिन (Weather Update Today) जारी किया है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा शामिल हैं. पूर्वोत्तर के असम और मेघालय में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है.

मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता और ज्यादा बढ़ने वाली है, इसलिए देश के इन राज्यों में रहने वाले लोग स्थानीय प्रशासन की हर गाइडलाइन का पालन करें और जलभराव वाले रास्तों पर जाने से पूरी तरह बचें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

14 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

48 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago