देश

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather update today: मानसून की विदाई के बीच देश भर में मौसम का मिजाज अचानक बेहद खतरनाक हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक नया और मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 7 घंटों के भीतर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत देश के 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं.

इसके साथ ही पूर्वी भारत में बिजली गिरने (वज्रपात) और पहाड़ी इलाकों में भीषण बारिश के साथ लैंडस्लाइड का बड़ा खतरा जताया गया है. वहीं, 3 से अधिक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी हुआ है, जबकि मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रहने और किसानों को खुले आसमान के नीचे न जाने की सख्त सलाह दी गई है.

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर(weather update today)

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बन रहा है. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से 6 से 10 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश व बर्फबारी होगी, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा. गंगा के मैदानी इलाकों से मध्य महाराष्ट्र तक निम्न दबाव की रेखा सक्रिय है, जिसके चलते मौसम में यह अचानक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है.

Delhi weather: 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में IMD ने आज 6 अक्टूबर को मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है. दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

UP-Bihar weather: इन जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख जिलों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, बस्ती, गोंडा और गोरखपुर में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा. दूसरी ओर, बिहार के पटना, गया, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, पूर्णिया और भागलपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. पटना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

देश के प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (6 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (6 अक्टूबर)
दिल्ली 32°C 22°C
मुंबई 33°C 26°C
चेन्नई 33°C 27°C
कोलकाता 33°C 25°C
लखनऊ 31°C 23°C
पटना 32°C 24°C
रांची 28°C 19°C
भोपाल 33°C 21°C
जयपुर 35°C 22°C
शिमला 23°C 14°C
नैनीताल 21°C 15°C

मध्य भारत में बारिश के साथ बदलेगा तापमान

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा और दमोह सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है. भोपाल में पारा 33 डिग्री तक जा सकता है. वहीं, राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा और अजमेर में 20 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है. जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी(Aaj Ka Mausam)

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सफर करने वालों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. हिमाचल के मनाली, शिमला, सोलन और मंडी में 40 किमी की स्पीड से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है. मनाली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

8 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

16 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

34 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

50 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

51 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

1 hour ago