मेरठ में जेल से बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट
Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई. भुमिया पुल निवासी शहजाद की 28 साल की बेटी मुस्कान की उसके पति आदिल ने गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी अपनी साली के घर पहुंचा और कहा कि उसने मुस्कान को मार डाला है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है .
परिजनों के मुताबिक, मुस्कान ने करीब चार साल पहले पड़ोस में रहने वाले आदिल से प्रेम विवाह किया था. दोनों के दो बच्चे हैं. आदिल करीब डेढ़ साल पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में जेल गया था और करीब 8 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था.
मुस्कान की मां शमा का आरोप है कि आदिल इस बात से नाराज था कि मुस्कान के पिता ने उसकी जमानत नहीं कराई. इसी बात को लेकर वह मुस्कान के साथ मारपीट करता था. विवाद के चलते मुस्कान कुछ समय से आदिल के घर में नहीं रह रही थी.
रविवार देर रात मुस्कान आदिल के साथ अपनी खाला सलमा के घर, पूर्वा इलाही बख्श की कच्चा दगड़ा माता वाली गली में पहुंची थी. दोनों रात में वहीं रुके. सोमवार सुबह जमानत को लेकर एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ. सलमा ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया.
दोपहर में सलमा अपने पति के साथ रिश्तेदारी में चली गई. परिजनों के मुताबिक, करीब 3 बजे फिर दोनों के बीच विवाद हुआ. आरोप है कि गुस्से में आदिल ने मुस्कान का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. उस वक्त दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे.
हत्या के बाद आरोपी करीब 500 मीटर दूर दूसरी गली में रहने वाली मुस्कान की बहन मीनू के घर पहुंचा. आरोप है कि वहां उसने मीनू से कहा कि मैंने तेरी बहन को मार डाला है इसके साथ ही उसने बच्चों को भी मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया.
मीनू ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस आरोपी पति आदिल को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है. हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- ‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला
घटना के बाद ब्रह्मपुरी सीओ राम प्रकाश का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है पारिवारिक मामले में ही घटना हुई है परिवार जो लिखित में तहरीर देंगे उसको दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
-भारत एक्सप्रेस
WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…
Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…
Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…
Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…
INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…