देश

बंगाल की खाड़ी से आ रहा तूफान…! अगले 8 घंटे में दिखेगा तांडव, 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: मानसून की विदा-विदा के बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर ऐसा खतरनाक और डरावना अलर्ट जारी किया है, जिसे देख कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. बंगाल की खाड़ी में एक नया और तगड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती घेरा) पूरी तरह सक्रिय हो गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के भीतर दिल्ली से लेकर असम तक देश के 15 से ज्यादा राज्यों में मौसम का भयंकर तांडव देखने को मिलेगा. इस दौरान आसमान से मूसलाधार बारिश बरसेगी और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से चलने वाली हवाएं लोगों की मुसीबतें बढ़ा देंगी.

बंगाल की खाड़ी में वेदर सिस्टम ऐक्टिव(Weather Update Today)

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल तक कई मौसमी प्रणालियां एक साथ एक्टिव हो गई हैं. बंगाल की खाड़ी से पूर्वी यूपी तक एक टर्फ रेखा गुजर रही है, जिसके असर से पूर्वी भारत से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम पानी बरसने के पूरे आसार हैं. मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से बेहद खतरनाक और उथल-पुथल भरे रहने वाले हैं.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक असर(Delhi NCR Weather)

राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे और कुछ झोंके तो सीधे 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड पकड़ सकते हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, कानपुर, बहराइच और लखनऊ में 40 से 50 किमी की आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट है.

इसके अलावा बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में भी काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

प्रमुख शहरों में क्या है तापमान?(Weather Update Today)

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 32°C 21°C
कोलकाता 34°C 26°C
दिल्ली 31°C 21°C
शिमला 22°C 12°C
पटना 32°C 23°C
मुंबई 37°C 28°C
रांची 28°C 19°C
जयपुर 34°C 23°C
चेन्नई 33°C 27°C
नैनीताल 22°C 14°C
लखनऊ 32°C 22°C

झारखंड और पश्चिम बंगाल का हाल(Aaj ka mausam)

झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर, साहेबगंज और हजारीबाग में 14 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, जहां वज्रपात (बिजली गिरने) को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कोलकाता और अलीपुरद्वार में 30 से 40 किमी की स्पीड से हवा चलने के साथ भारी बारिश का तगड़ा अलर्ट जारी किया गया है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मिजाज

राजस्थान के कोटा, जयपुर और उदयपुर में हल्की बारिश के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, विदिशा और होशंगाबाद में तो मौसम का मिजाज ऐसा बिगड़ेगा कि हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकते हैं, जिससे खुले में रखी हल्की वस्तुएं उड़ सकती हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

तीन दिन में तीसरी बार हिली पनामा की धरती, 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से मचा हड़कंप, देश में इमरजेंसी घोषित

Panama Earthquake: मध्य अमेरिकी देश पनामा में दो शक्‍तिशाली भूकंप के तीन द‍िन बाद मंगलवार…

8 minutes ago

आम्रपाली ने नेशनल टीवी पर खोला निरहुआ संग अपने रिश्ते का राज़, कहा- “उनकी गर्लफ्रेंड्स तो…”

बिग बॉस 20 के अंदर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी पर्सनल लाइफ और निरहुआ…

23 minutes ago

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन प्रीति योग का संयोग, जानें मां चंद्रघंटा पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की…

2 hours ago