आस्था

नवरात्र के तीसरे दिन ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, प्रीति योग से चमकेगी मेष-सिंह राशि की किस्मत, मीन रहें सावधान!

Aaj Ka Rashifal 13 october 2026: आज 13 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कई राशियों के दिन बदलने वाले हैं. प्रीति योग और मालव्य योग के प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं. अटका हुआ धन वापस मिलेगा, पार्टनरशिप बिजनेस में बंपर मुनाफा होगा और करियर में कोई बड़ा टर्निंग प्वाइंट आ सकता है.

हालांकि, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. आइए जानते हैं 12 राशियों का विस्तृत दैनिक भविष्यफल.

मेष, वृषभ और मिथुन राशि: न ज्यादा घाटा न होगा मुनाफा (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि का टर्निंग प्वाइंट: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में मील का पत्थर साबित हो सकता है. यदि नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो आज का इंटरव्यू आपके लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट लाएगा. इंटरनेशनल मार्केट से जुड़े डील्स में स्पष्टता आएगी और बड़ा लाभ मिलेगा..विस्तृत राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

वृषभ राशि को आर्थिक राहत: प्रीति योग के प्रभाव से आपका अटका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे बैंक बैलेंस सुधरेगा. त्योहारी मांग के चलते व्यापार में तेजी बनी रहेगी, बस गुस्से पर काबू रखें.

मिथुन राशि की पार्टनरशिप: नए वेंचर या पार्टनरशिप के बिजनेस में पुराने मित्र का साथ मिलने से बंपर मुनाफा होगा. बॉस आपकी मेहनत की खुलकर तारीफ करेंगे, जिससे घर में उत्सव का माहौल रहेगा.

कर्क, सिंह और कन्या राशि: सिंह की जमेगी धाक, कर्क रहें सतर्क(Today Rashifal In Hindi)

कर्क राशि को संकट का अलर्ट: व्यापार में रिटर्न ऑर्डर आने से थोड़ी चिंता बढ़ सकती है. बैंक के किसी नोटिस पर तुरंत ध्यान दें और फिजूलखर्ची पर कड़ा नियंत्रण रखें, वरना वित्तीय तंगी झेलनी पड़ सकती है.

सिंह राशि की बंपर कमाई: भाग्य का पूरा साथ मिलने से कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा होगा. किसी प्रभावशाली या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में बड़ा फायदा देगी. कार्यक्षेत्र में काम का बोझ रहेगा लेकिन शानदार परिणाम थकान मिटा देंगे.

कन्या राशि की रचनात्मकता: पैतृक कारोबार में परिजनों से खुलकर चर्चा होगी. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और पदोन्नति के योग बनेंगे..विस्तृत राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

तुला, वृश्चिक और धनु राशि: मिलाजुला रहेगा इन राशि का भविष्यफल(Horoscope Today)

तुला राशि के रिश्ते मजबूत: प्रीति योग के प्रभाव से पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ बढ़ेगा. सहकर्मियों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे और लव पार्टनर के साथ बाहर डिनर की योजना बनेगी.

वृश्चिक राशि को सावधानी: बाजार में नकदी के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें. टैक्स और लोन से जुड़े कागजात दुरुस्त रखें, वरना प्रतिस्पर्धी इसका फायदा उठा सकते हैं. वाणी पर नियंत्रण रखें.

धनु राशि का शानदार विस्तार: व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए आज का दिन बेहतरीन है. फुटकर व्यापारियों को नई योजनाओं से तगड़ा मुनाफा होगा. परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा.

मकर, कुंभ और मीन राशि: कुंभ को बड़ा लाभ, मीन रहें सावधान!

मकर राशि की प्रगति: नया काम शुरू करने के लिए दोपहर 12:15 से 02:00 बजे का समय सबसे शुभ रहेगा. कारोबार में प्रगति होगी, हालांकि काम के दबाव के कारण थोड़ा ओवरटाइम करना पड़ सकता है.

कुंभ राशि का मजबूत पक्ष: बिजनेस मीटिंग्स में आपकी कार्यक्षमता रंग लाएगी और योजनाएं धरातल पर उतरेंगी. माता-पिता के आर्थिक सहयोग से पारिवारिक संबल मिलेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा.

मीन राशि को चेतावनी: व्यापारिक फैसले बहुत सूझबूझ से लें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. आय में कमी और व्यय में अधिकता रह सकती है, इसलिए वित्तीय मामलों में पूरी सतर्कता बरतें.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 13 october 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

Rohit Agrawal

Recent Posts

हंसे या रोएं? MLC चुनावों के नतीजों से नेता हुए परेशान, राजनीतिक पंडितों का सिर घूमा

MLC Election Results: चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे…

7 minutes ago

कांग्रेस में नया घमासान: गौतम को ‘राय’ से ऐतराज, सिर्फ ‘आराधना’ के भरोसे साधेंगे दिल्ली दरबार?

Rajendra Pal Gautam Controversy: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे…

27 minutes ago

‘अब किसी प्रदर्शन में नहीं जाऊंगा’, लीव इंडिया नोटिस पर इमरान खान ने दी सफाई

FRRO के 'लीव इंडिया' नोटिस को चुनौती देने पहुंचे अभिनेता इमरान खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट…

31 minutes ago

Dhanteras 2026: इस दिन भूलकर भी किसी को न दें ये 3 चीजें, मान्यता है कि घर से चली जाती है बरकत

Dhanteras 2026: धनतेरस 2026 पर कुछ वस्तुओं का लेनदेन अशुभ माना जाता है. जानिए क्यों…

57 minutes ago

रियल मिर्जापुर की लड़ाई! अनुप्रिया पटेल के सामने दोहरी चुनौती, दिव्या मित्तल और पकौड़ी लाल ने बढ़ाई टेंशन

Mirzapur Politics: मिर्जापुर की सियासी गद्दी की जंग तेज हो गई है. अनुप्रिया पटेल को…

58 minutes ago