देश

अगले 7 घंटे भारी… 20 राज्यों में मचेगी तबाही! मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी; जानिए अपने जिले का हाल

Weather Update Today: देश से मानसून की आधिकारिक विदाई से ठीक पहले कुदरत ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 सितंबर को देश के आधे से ज्यादा हिस्से में आफत का अलर्ट जारी कर दिया है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के करीब 20 राज्यों में अगले 7 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश, आसमान से गिरती बिजली (वज्रपात) और 75 किलोमीटर प्रति घंटे की खौफनाक रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने आम लोगों, खासकर किसानों और पहाड़ी इलाकों में सफर करने वाले पर्यटकों को सख्त चेतावनी देते हुए यात्रा टालने या बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है.

क्यों बिगड़ रहा है मौसम?(Weather Update Today)

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में एक साथ बने कई मौसमी सिस्टम इस तबाही की मुख्य वजह हैं. दक्षिणी गुजरात से लेकर झारखंड तक एक मजबूत ‘निम्न दबाव का क्षेत्र’ (Low Pressure Area) बना हुआ है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों और सिक्किम के ऊपर एक खतरनाक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है. इन तीनों सिस्टम के आपस में टकराने के कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी सीधे मैदानी और पहाड़ी राज्यों से टकरा रही है, जिससे 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से अंधड़ चलने के आसार हैं.

यूपी-बिहार में बारिश बनेगी यमराज(Rain Alert September 2026)

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), अलीगढ़, हापुड़, गाजियाबाद, मोराबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, सीतापुर, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर समेत दो दर्जन से अधिक जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश का येलो अलर्ट है.

बिहार: पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर में 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी बारिश का कहर देखने को मिलेगा.

दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और 30 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली धूलभरी आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा

पहाड़ी राज्यों में घूमने गए सैलानियों के लिए अगले 24 से 48 घंटे बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. उत्तराखंड (नैनीताल, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग), हिमाचल प्रदेश (मनाली, शिमला, मंडी, कांगड़ा) और जम्मू-कश्मीर (अनंतनाग, बारामूला, राजौरी) में भारी बारिश के साथ 65 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है. पहाड़ों पर भूस्खलन (Landslide) और नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने की पूरी संभावना है, इसलिए पहाड़ों की यात्रा करने से बचें.

पंजाब, राजस्थान, एमपी और झारखंड में आंधी का तांडव(Aaj ka Mausam)

राजस्थान: जयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, बाड़मेर और जोधपुर में 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट है.

पंजाब व हरियाणा: अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट और आसपास के इलाकों में 70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और मूसलाधार पानी गिरेगा.

मध्य प्रदेश व झारखंड: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रांची, गिरिडीह और सिंहभूम में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

प्रमुख शहरों का क्या रहेगा हाल?

शहर अधिकतम तापमान (19 सितंबर) न्यूनतम तापमान (19 सितंबर)
दिल्ली 34°C 24°C
मुंबई 30°C 26°C
चेन्नई 34°C 26°C
कोलकाता 34°C 27°C
लखनऊ 32°C 26°C
पटना 33°C 27°C
रांची 30°C 22°C
भोपाल 28°C 22°C
जयपुर 33°C 23°C
शिमला 23°C 14°C
नैनीताल 23°C 17°C

मौसम विभाग की सख्त एडवाइजरी

पूर्वी भारत के राज्यों (बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा) में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने का सबसे ज्यादा खतरा है. मौसम विभाग ने किसानों को खुले खेतों, ऊंचे पेड़ों या लोहे के खंभों के नीचे शरण न लेने की कड़े शब्दों में हिदायत दी है.

इसके अलावा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा में 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाले बवंडर को देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट(Weather Update Today) जारी कर दिया गया है. घर से बाहर निकलने से पहले अपने शहर का लाइव वेदर अपडेट जरूर चेक कर लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

25 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

30 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

56 minutes ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

56 minutes ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

1 hour ago