ग्रीनलैंड पर अमेरिका का स्थायी कंट्रोल
Strategic Land Agreement USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ एक ऐतिहासिक समझौता किया है. इस एग्रीमेंट के तहत यूनाइटेड स्टेट्स को ग्रीनलैंड में सिक्योरिटी और अन्य ज़रूरतों पर स्थायी अधिकार मिल गया है.
ट्रंप ने बताया कि इस डील के लिए अमेरिका को कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि डेनमार्क और ग्रीनलैंड के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर यह गारंटी दी गई है कि अमेरिका ग्रीनलैंड की सुरक्षा और रक्षा के लिए हर ज़रूरी कदम उठाने की क्षमता हमेशा रखेगा.
नए एग्रीमेंट के मुताबिक, अब कोई भी अमेरिकी विरोधी ग्रीनलैंड में बेस नहीं बना सकता, न ही वहां मिलिट्री मौजूदगी रख सकता है और न ही संवेदनशील निवेश कर सकता है. यह सब तभी संभव होगा जब अमेरिका की लिखित मंज़ूरी मिले.
ट्रंप ने इसे ‘अनंत जीवन वाला एग्रीमेंट’ बताया, जिसका कोई अंत नहीं है. उन्होंने कहा कि इस समझौते पर अमेरिकी जनता को गर्व है और इसे हमेशा संभालकर रखा जाएगा.
राष्ट्रपति ने घोषणा की कि ग्रीनलैंड के बड़े हिस्सों में अमेरिकी सेना की मौजूदगी बढ़ाने का काम तुरंत शुरू किया जाएगा. इसके लिए डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन में ग्रीनलैंड के लोगों के साथ मिलकर काम किया जाएगा.
ट्रंप ने कहा कि यह समाधान अमेरिका, डेनमार्क, ग्रीनलैंड और उनके सहयोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है. उन्होंने ग्रीनलैंड की रणनीतिक जमीन को “सपने के सच होने जैसा” बताया और कहा कि इसका भविष्य शानदार होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…
Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई…
NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…
Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…
UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…