देश

21 राज्यों में कुदरत का मेगा अटैक, 75 की स्पीड से आएगा बवंडर! अगले 14 घंटे बहुत भारी

Weather Update Today: देश में मानसून का विकराल और बेकाबू रूप अब आफत की सबसे बड़ी वजह बन चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और पश्चिमी यूपी के ऊपर बने शक्तिशाली चक्रवाती बवंडर को लेकर महा-अल्टीमेटम जारी कर दिया है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक अगले 14 घंटों के भीतर देश के 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश और 75 किलोमीटर प्रति घंटे की खौफनाक रफ्तार से तूफानी अंधड़ चलने वाला है.

बता दें कि हवा का यह प्रहार इतना भयानक होगा कि बड़े से बड़े और पुराने पेड़ जड़ से उखड़कर गिर सकते हैं. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को जंगलों, नदियों और तटीय इलाकों से दूर रहने की सख्त ताकीद की है.

75 की रफ्तार से यमराज बनकर दौड़ेगी हवा (Weather Update Today)

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान से लेकर यूपी, बिहार और बंगाल की खाड़ी तक मौसम का भयंकर चक्रव्यूह तैयार हो चुका है. अगले कुछ घंटों में 21 राज्यों में 70 से 75 KM/H की झन्नाटेदार आंधी चलेगी. इस दौरान पूर्वी भारत के राज्यों में कड़कड़ाती बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिलेगा, जबकि कई जगहों पर बड़े-बड़े ओले भी गिरेंगे. समुद्र में ऊंची लहरें उठने के कारण किसानों और मछुआरों को किनारे से दूर रहने की हिदायत दी गई है.

देखें देश के प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (20 अगस्त) न्यूनतम तापमान (20 अगस्त)
दिल्ली 34°C 28°C
मुंबई 29°C 28°C
चेन्नई 36°C 28°C
कोलकाता 33°C 28°C
लखनऊ 33°C 28°C
पटना 34°C 28°C
रांची 29°C 24°C
भोपाल 28°C 24°C
जयपुर 34°C 27°C
शिमला 26°C 19°C
नैनीताल 25°C 21°C

UP के 20 और बिहार के 19 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. यूपी के मेरठ, आगरा, मथुरा, झांसी, कानपुर, आजमगढ़, प्रयागराज और गोरखपुर समेत 20 जिलों में 75 KM/H की तूफानी हवाओं संग झमाझम बारिश का अलर्ट है. वहीं बिहार के पटना, गया, सिवान, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर समेत 19 जिलों में 70 की रफ्तार से आंधी और कड़कड़ाती बिजली गिरेगी. दोनों राज्यों के निचले इलाकों में सड़कें जलमग्न होने और बाढ़ का पूरा खतरा बन गया है.

दिल्ली-NCR में भी दिखेगा असर(Heavy Rain Alert Monsoon 2026)

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 40 से 50 KM/H की रफ्तार से चलने वाली तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 28°C रहेगा. उधर मध्य प्रदेश (भोपाल, इंदौर, सागर, छतरपुर) और राजस्थान (जयपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर) में 60 की रफ्तार से तूफानी आंधी चलने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहने का अंदेशा है.

पहाड़ों पर भूस्खलन का तांडव

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) से भारी तबाही  (Weather Update Today) का खतरा मंडरा रहा है. हिमाचल के मनाली में पारा गिरकर 11°C (न्यूनतम) तक पहुंच गया है, जहां मंडी, शिमला, सोलन और कांगड़ा में 60 की रफ्तार से आंधी-पानी का अलर्ट है.

वहीं उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-अनंतनाग में 55 की स्पीड से तूफानी हवाएं चलेंगी और कई रास्ते बंद हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

5 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

5 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

5 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

6 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

6 hours ago