अमेरिकी राजदूत के कश्मीर पर बयान पर पाक का रिएक्शन
Pakistan react on Sergio Gor Kashmir Statement: जम्मू-कश्मीर में शांति, तरक्की और बदलते माहौल का सच जब दुनिया के सामने आया, तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पेट में ऐसा भयानक मरोड़ उठा कि उसकी नींद उड़ गई! भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे और वहां दिए गए बयान से तिलमिलाए पाकिस्तान ने आनन-फानन में इस्लामाबाद में अमेरिकी अंतरिम राजदूत यानी चार्ज डी’अफेयर्स नताली बेकर को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
वहीं पाकिस्तान की इस बौखलाहट पर भारतीय रक्षा विशेषज्ञों और पूर्व कूटनीतिज्ञों ने उसे ऐसा धोया है कि उसकी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भयंकर फजीहत हो गई है.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर का दौरा किया और केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा इलाके को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के कदमों की खुलकर तारीफ की. इतना ही नहीं, उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका अब जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी सख्त ‘ट्रैवल एडवाइजरी’ की समीक्षा करेगा और इसे ढीला करेगा.
इस एक बयान ने पाकिस्तान के सालों पुराने झूठे प्रोपेगैंडा का जनाज़ा निकाल दिया, जिससे घबराकर उसने अमेरिकी राजनयिक को समन भेज दिया.
पाकिस्तान की इस नौटंकी(Pakistan react on Sergio Gor) पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने ज़बरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि सर्जियो गोर का यह बयान बहुत पहले आ जाना चाहिए था. अकबर ने पाकिस्तान को नंगा करते हुए कहा कि आज गुलाम कश्मीर (PoK) में जनता गरीबी, बेरोजगारी और पाकिस्तानी सेना के जुल्म-ओ-सितम से त्रस्त है. पाकिस्तान ने हमेशा PoK को एक गुलाम ‘कॉलोनी’ की तरह इस्तेमाल किया है और अब उसके सबसे करीबी दोस्त भी वहां का सच देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है…’, सर्जियो गोर ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन, अगले नंबर पर चीन
यह भी बताते चलें अमेरिकी राजदूत ने कश्मीर के पर्यटन उद्योग को लेकर सबसे बड़ी राहत भरी खबर दी है. वर्तमान में अमेरिका ने आतंकवाद और अशांति के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर (लेह-लद्दाख को छोड़कर) के लिए ‘लेवल-4 डू नॉट ट्रैवल’ की सख्त एडवाइजरी जारी कर रखी है. पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस एडवाइजरी को हटाने की अपील की थी ताकि घाटी के हजारों परिवारों की रोजी-रोटी सुरक्षित हो सके.
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…