देश

अगले 8 घंटे और 9 राज्य…तगड़ा उत्पात मचाएगा मौसम! 60 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

Weather Update Today: देश के मौसम का मिजाज एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर आ गया है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के भीतर देश के 9 राज्यों में बादलों के फटने और तूफानी बारिश का सबसे डरावना अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण भारत तक चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण आसमान से आफत बरसने वाली है.

कई तटीय और अंदरूनी इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होने के पूरे आसार हैं.

इन 9 राज्यों में मंडराया सबसे बड़ा खतरा(Weather Update Today)

मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का तांडव देखने को मिलेगा. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण तमिलनाडु और केरल में 26 अक्टूबर तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा. बिगड़ते हालातों को देखते हुए IMD ने मछुआरों को केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के समंदर में न उतरने की सख्त हिदायत दी है.

दिल्ली में प्रदूषण के साथ मौसम के दोहरे तेवर

राजधानी दिल्ली में लोगों को इन दिनों उमस भरी धूप और गिरते पारे की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. हालांकि 25 अक्टूबर से न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास (Weather Update) और गहरा जाएगा.

प्रमुख शहरों का तापमान:

शहर अधिकतम तापमान (22 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (22 अक्टूबर)
दिल्ली 31°C 18°C
मुंबई 37°C 27°C
चेन्नई 29°C 25°C
कोलकाता 32°C 23°C
लखनऊ 31°C 18°C
पटना 31°C 20°C
रांची 28°C 17°C
भोपाल 31°C 18°C
जयपुर 33°C 20°C
शिमला 22°C 10°C
नैनीताल 22°C 12°C

यूपी, बिहार और राजस्थान में क्या है मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल मौसम पूरी तरह सामान्य और शुष्क बना हुआ है, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की सिहरन महसूस होने लगी है. उधर, राजस्थान में भले ही आज भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है.

दक्षिण भारत के इन राज्यों में बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की चेतावनी (Weather Update Today)  दी गई है. इसके अलावा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी 27 अक्टूबर तक लगातार भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद कर दिया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

नवादा में इंसानियत शर्मसार! युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, सिर से लेकर सीना तक कर दिया छलनी

Nawada News: नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र के ढाब गांव में गाली-गलौज के विवाद में…

25 minutes ago

बड़े-बड़े नेताओं को झुकाने वाले अमित शाह पोते की जिद के आगे झुके, वीडियो हुआ वायरल

Amit Shah: गुजराती नववर्ष के मौके पर अहमदाबाद में अमित शाह के आवास का एक…

42 minutes ago

भाई दूज पर तिलक के लिए सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट का समय, जानिए सही मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

भाई-बहन के प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक भाई दूज आज 11 नवंबर 2026 को…

51 minutes ago

‘नागालैंड के सपने को कर रहे…’ पीएम मोदी ने सीएम नेफ्यू रियो को जन्मदिन की दी बधाई

PM Modi ने नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं.…

55 minutes ago

‘तपो दीक्षामुपनिषेदुरग्रे…’ पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अथर्ववेद का मंत्र! जानिए इसके पीछे का बड़ा संदेश

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

1 hour ago

‘रामायण’ के आगे पस्त हुए बड़े-बड़े धुरंधर! 6 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें ‘जेलर 2’ का हाल

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 दिनों…

2 hours ago