देश

दिल्ली से बिहार तक बारिश का फुल सिस्टम ऑन, 16 राज्यों में अलर्ट…जरा बचके निकलना गुरु

Weather Update Today: देश के 16 से ज्यादा राज्यों में मॉनसून इस वक्त पूरे रौ में है और आसमान से झमाझम आफत बरस रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी और बिहार समेत देश के 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है.

बता दें पहाड़ों पर बादल फटने और नदियां उफान पर आने से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं मैदानी इलाकों में भारी बारिश और जलभराव का खतरा मंडरा रहा है. अगर आप आज घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए अपने शहर के मौसम का हाल.

दिल्ली-एनसीआर में आज भी अलर्ट जारी(Delhi Weather Today)

राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्र में मौसम का मिजाज आज भी पूरी तरह से सुहाना लेकिन नम बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में दिनभर घने काले बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा. आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि हवा में नमी 90 फीसदी तक बनी रहेगी.

पहाड़ों पर मचा कोहराम(Weather Update Today)

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा रखी है:

हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां रातभर हुई मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. ऊना, शिमला, सोलन और चंबा के लिए ‘येलो अलर्ट’ है.

उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर: देहरादून और हरिद्वार में सड़कें समंदर बन चुकी हैं और देहरादून में नदी किनारे बने दो मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत के दो बड़े राज्यों में आज मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे:

बिहार: बिहार के कई जिलों में आज व्यापक बारिश होने की संभावना जताई गई है. छिटपुट बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी मेघगर्जन और बिजली कड़कने की भी आशंका है.

उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज मौसम लगभग शुष्क रहेगा और बारिश के आसार काफी कम हैं.

यह भी पढ़ें-मौत किसी और की, बलि की तैयारी किसी और की! चिता पर जिंदा जलने ही वाली थी महिला, तभी पहुंची 112

तमिलनाडु में 16 अगस्त तक तूफानी बारिश की आशंका

मॉनसून का यह तांडव सिर्फ उत्तर भारत तक सीमित नहीं है. तमिलनाडु में मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजधानी चेन्नई और आसपास के इलाकों में शाम या रात तक तेज बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Rohit Agrawal

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

33 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

44 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago