Aaj Ka Panchang 12 August 2026: आज बुधवार, 12 अगस्त 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ही खास और बड़ा माना जा रहा है. आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की ‘हरियाली अमावस्या’ है, जो भगवान भोलेनाथ की पूजा, पितरों के तर्पण, दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान के लिए परम फलदायी मानी गई है.
इसके साथ ही आज साल का दूसरा और आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) भी लगने जा रहा है. अगर आप आज कोई नया काम, शुभ निवेश, पूजा-पाठ या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग के सभी जरूरी नियम जरूर जान लें.
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि आज रात 11:06 बजे तक रहेगी, जिसके बाद भाद्रपद मास की प्रतिपदा शुरू हो जाएगी. आज के दिन महादेव (शिवजी) की पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. साथ ही पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए पितरों के नाम से तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य करने का सबसे उत्तम दिन है.
भारतीय समयानुसार आज 12 अगस्त 2026 की रात 9:04 बजे से साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण शुरू होगा, जो 13 अगस्त की देर रात 1:28 बजे समाप्त होगा. इस ग्रहण का चरम (पीक) काल रात 11:16 बजे रहेगा. अब प्रश्न उठत है कि क्या भारत में दिखेगा? बता दें यह ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल में दिखाई देगा. भारत में दृश्य न होने के कारण यहाँ सूतक काल मान्य नहीं होगा और पूजा-पाठ के काम सामान्य रूप से किए जा सकेंगे.
आज के दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत, खरीददारी या निवेश के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:59 बजे से 12:52 बजे तक (दिन का सबसे सर्वोत्तम समय).
अमृत काल: तड़के 04:36 बजे से सुबह 06:05 बजे तक.
सूर्योदय-सूर्यास्त: सूर्योदय सुबह 06:05 बजे और सूर्यास्त शाम 06:58 बजे होगा.
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल और यमगंड काल में किए गए कार्यों में विघ्न-बाधाएं आती हैं. आज इन अशुभ समयों का खास ध्यान रखें:
राहुकाल: दोपहर 12:31 बजे से दोपहर 02:08 बजे तक.
गुलिक काल: सुबह 10:55 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक.
यमगंड काल: सुबह 07:42 बजे से सुबह 09:18 बजे तक.
आज सूर्य और चंद्रमा दोनों ही कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा सुबह 07:59 बजे तक पुष्य नक्षत्र में रहने के बाद अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. योग की बात करें तो आज दोपहर 03:24 बजे तक व्यतिपात योग रहेगा, जिसके बाद वरीयान् योग लगेगा. आज उत्तर दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें. यदि यात्रा बहुत जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर ही घर से निकलें.
आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…