Weather Update Today: देश भर में मानसून ने अपनी पूरी ताकत दिखा दी है. भारतीय मौसम विभाग ने आज 7 अगस्त 2026 के लिए मौसम का बुलेटिन(Heavy Rain Alert today) जारी करते हुए देश के कई राज्यों में तूफानी बारिश, बिजली गिरने और आंधी चलने की गंभीर चेतावनी दी है. दरअसल देश के उत्तर से लेकर दक्षिण तक…केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में आज मौसम का मिजाज बेहद सख्त रहने वाला है. केरल और कर्नाटक में तो बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं, वहीं पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है.
राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम व फरीदाबाद की बात करें तो यहा आज आसमान में काले बादलों की सख्त पहरेदारी रहेगी. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में तेज हवाओं, गरज-चमक और कई दौर की मूसलाधार बारिश का अलर्ट दिया है. गुरुग्राम और गाजियाबाद के निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की भयंकर समस्या खड़ी हो सकती है. बिजली चमकने के दौरान खुले में न रहने की हिदायत दी गई है.
दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक में मानसूनी आफत सबसे ज्यादा तबाही मचा रही है. वायनाड के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार पानी बरसने से लैंडस्लाइड और बाढ़ का बड़ा खतरा बन गया है. कोझिकोड में ‘ऑरेंज अलर्ट’ के बीच अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी है. वहीं कोच्चि, बेंगलुरु, मंगलुरु और उडुपी में 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं और आंधी तटीय इलाकों का सिस्टम बिगाड़ सकती हैं.
वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर में आज (Aaj ka mausam update) भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का बड़ा खतरा है. बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर में शाम होते-होते गरज के साथ झमाझम बारिश होगी. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, चंडीगढ़ कोर्ट ने भेजा नोटिस; जानिए पूरा मामला
पश्चिम बंगाल के कोलकाता और सिलीगुड़ी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है. ओडिशा के पुरी और भुवनेश्वर में समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तटीय इलाकों में तूफानी हवाएं चलने की आशंका है. उधर असम के गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा और गहरा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…