देश

विदाई से पहले मानसून का यू-टर्न: यूपी-बिहार और एमपी समेत 24 राज्यों में बारिश-आंधी का बड़ा अलर्ट

Weather Update Today: देश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही हैं, मौसम ने एक बार फिर ऐसा यू-टर्न लिया है जिसने सबको हैरान कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, मॉनसून जाते-जाते बड़ा ‘खेला’ करने के मूड में है.

देश के 24 राज्यों में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर पूरी तरह से ओवर-एक्टिव हो गई हैं. मौसम विभाग ने इनमें से 18 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात (बिजली गिरने) और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की खौफनाक रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है.

60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी(Weather Update Today)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस मानसूनी ओवर-एक्टिविटी का सबसे भयंकर रूप देश के पश्चिमी और तटीय इलाकों में देखने को मिलेगा. महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की खतरनाक रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और तेज बारिश का अनुमान है.

वहीं, गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ के इलाकों में भी 50 किमी/घंटे की गति से आंधी चलने का रेड-येलो अलर्ट जारी किया गया है. समंदर में उठती ऊंची लहरों को देखते हुए मछुआरों को तटीय इलाकों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई है.

बिहार में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बिहार की बात करें तो 22 सितंबर को मौसम मिला-जुला रहेगा, लेकिन 23 सितंबर से मानसूनी बारिश असली तांडव दिखाने वाली है. IMD के अनुसार, 24 और 25 सितंबर को बिहार के दर्जनों जिलों में मूसलाधार बारिश, बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली गिरने (वज्रपात) का भयानक अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश में भी पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून

मध्य प्रदेश के कई जिलों में 22 सितंबर से मानसून ने एक बार फिर पूरी ताकत से वापसी कर ली है. राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई बड़े शहरों में मूसलाधार बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तराखंड में 26 और 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश और बादलों की भारी लैंडस्लाइड/बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

दिल्ली में खिली रहेगी धूप, राजस्थान में पारा 37 पार

जहाँ आधे से ज्यादा देश में बारिश और आंधी का तांडव है, वहीं राजधानी दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलती दिख रही है.

दिल्ली-एनसीआर: मंगलवार को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. दिन में 15 से 18 किमी/घंटे की रफ्तार से सूखी हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

राजस्थान: जयपुर और कोटा समेत ज्यादातर जिलों में धूप खिलेगी और तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है.

दक्षिण भारत में जारी रहेगा बारिश का दौर(September Monsoon Update)

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना (Weather Update Today) है कि झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर (नॉर्थ-ईस्ट) के सभी आठ राज्यों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मॉनसून के इस अचानक यू-टर्न से किसानों को एक तरफ फायदा हो रहा है, तो दूसरी तरफ तैयार फसलों पर तेज हवाओं और पानी की वजह से भारी नुकसान का खतरा भी मंडरा रहा है.

यह भी पढ़ें-‘तहसील से लेकर डीएम तक के चक्कर काटे…’, सीएम योगी के आवास के पास टावर पर चढ़ी महिला

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

10 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

12 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

24 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

30 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

43 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago