देश

यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का जाल, नंबर वन पर मुरादाबाद, दूसरे और तीसरे नंबर पर ये जिले

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में मदरसों का सर्वे करा रही है, जैसे-जैसे सर्वे का काम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं. पता चला है कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में 585 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं. सर्वे टीम ने अपनी रिपोर्ट में यह बात बताई है. DM ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है. शासन के आदेश पर आगे एक्शन लिया जाएगा. इन मदरसों की जांच 12 बिंदुओं को लेकर की गई थी. शहर में 175 मदरसे ऐसे मिले हैं.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सबसे ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं. सर्वे तेज करने को कहा गया है. सूची में बिजनौर दूसरे नंबर पर तीसरे पर बस्ती जिला है. कुल प्रदेश में 6502 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं. सर्वे में 5200 भी पूरा कर लिया गया है. टॉप टेन जिलों में 5 पूर्वी और 5 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले हैं.

सर्वे पर 3 सदस्यीय समिति रोज मॉनीटिरिंग कर रही है. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह केनिर्देश पर विशेष सचिव अल्पसंख्यक, निदेशक अल्पसंख्यक और रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड की कमेटी का गठन किया गया है. समिति रोज का लेखा जोखा तैयार करेगी कि टीमे क्या कर रही है? साथ यह भी कहा जा सकता है कि बिंदुओं पर सभी जांच होनी है. कहां से फंड आ रहा है मदरसों का यह मुख्य एक बिंदु भी है. अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को गुणवत्तायुक्त और बेहतर शिक्षा मिल सके, इसलिए यह सर्वे कराया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

5 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

42 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

42 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago