देश

कश्मीर: शोपियां में फिर कश्मीरी पंडित की हत्या, घर के लॉन में आतंकियों ने मारी गोली

कश्मीर घाटी में आतंकियों ने एक बार फिर टारगेट कीलिंग को अंजाम दिया है. आतंकियों ने शोपियां के पूरन कृष्ण भट्ट को उस वक्त गोली मारी जब वह अपने घर के लॉन में बैठे हुए थे. आतंकियों ने उन पर फायरिंग की और फरार हो गए. घायल हालत में पूरन कृष्ण भट्ट को अस्पताल में दाखिल कराया गया. जहां, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. गौरतलब है कि शोपियां में इससे पहले भी दो भाइयों पर आतंकियों ने हमला किया था. जिसमें एक की मौत हो गई थी.

इससे पहले टारगेट कीलिंग में बाहरी राज्यों के लोगों को निशाना आतंकियों ने बनाया था. हालांकि, फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी आतंकी संगठन ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है. इस घटना के बाद एक बार फिर कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों के रिसेटलमेंट को लेकर शंकाएं और ज्यादा बढ़ गई हैं.

आतंकी उन कश्मीरी पंडितों को भी अपना निशाना बना चुके हैं, जो कत्लेआम के बावजूद अपनी मिट्टी को प्राथमिकता देते हुए घाटी में टिके रहे. कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा आज भी एक बड़ा मसला घाटी में बना हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेष राशि वालों की किस्मत लेगी नई करवट! नौकरी, धन और प्रेम जीवन में आज क्या होगा खास?

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…

8 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

8 minutes ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

8 minutes ago

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास! करियर में नए मौके, धन और रिश्तों में क्या होगा बदलाव?

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में…

8 minutes ago