देश

पश्चिम बंगाल में मजदूरों ने क्यों काटा है बवाल? BMS ने दिया अल्टीमेटम

कोलकाता/संजय: पश्चिम बंगाल के बजबज में भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदाम के बाहर अचानक भारी सियासी और सांगठनिक घमासान शुरू हो गया है. भारतीय मजदूर संघ (BMS) के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों ने गोदाम के मुख्य गेट पर तालाबंदी जैसी स्थिति पैदा करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है. इलाके में बढ़ते तनाव के बीच अब हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर अचानक बंगाल के इन कामगारों का गुस्सा क्यों फूट पड़ा है?

बीएमएस (BMS) ने न केवल एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला है, बल्कि सीधे तौर पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के स्थानीय सिंडिकेट और कथित पक्षपात को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है. आइए जानते हैं क्या है इस पूरे बवाल के पीछे की असल वजह.

क्यों काटा है मजदूरों ने बवाल?

प्रदर्शन कर रहे भारतीय मजदूर संघ ने बजबज एफसीआई गोदाम के अधिकारियों को एक आधिकारिक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को लेकर तीखा रुख अपनाया है. मजदूरों के इस अचानक उग्र होने के पीछे निम्नलिखित मुख्य कारण सामने आए हैं.

  • भारतीय मजदूर संघ का सीधा आरोप है कि उनके संगठन (BMS) से जुड़े होने के कारण कई निर्दोष स्थानीय कर्मचारियों को मनगढ़ंत और झूठे आरोपों में फंसाकर नौकरी से निकाल दिया गया है.
  • संगठन ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े स्थानीय ट्रेड यूनियन के अनुचित प्रभाव और दबाव में आकर बजबज शाखा में नई भर्तियां की जा रही हैं, जिसमें नियमों को ताक पर रख दिया गया है.

BMS का खुला अल्टीमेटम

बीएमएस ने एफसीआई (FCI) प्रबंधन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनके हटाए गए कर्मचारियों को ससम्मान वापस काम पर नहीं रखा गया और मनमानी नियुक्तियों को नहीं रोका गया, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और उग्र व व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

‘अवैध सिंडिकेट’ पर उठे सवाल

इस पूरे सांगठनिक बवाल के बीच बजबज एफसीआई अधिकारियों ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश की है. प्रबंधन का कहना है कि ये नियुक्तियां सीधे भारतीय खाद्य निगम द्वारा नहीं की जाती हैं, बल्कि यह पूरी प्रक्रिया अनुबंधित थर्ड-पार्टी एजेंसियों के माध्यम से संचालित होती है. हालांकि, स्थानीय सूत्रों और ऑफ-कैमरा बातचीत में बजबज के लोगों ने एफसीआई गोदाम के इर्द-गिर्द चल रहे एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है.

सरकारी चावल की हेराफेरी

आरोप है कि इस गोदाम के अंदर और बाहर सरकारी राशन के चावल से जुड़ी भारी अनियमितताएं और आर्थिक हेराफेरी लंबे समय से चल रही है, जिसमें कुछ पूर्व और वर्तमान प्रभावशाली राजनेताओं की सीधी संलिप्तता रही है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, एफसीआई के चावल से लदे भारी ट्रकों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय गैस प्लांट मोड़, चियार मोड़, बावाली और सातगाछिया जैसे सुदूर इलाकों में जानबूझकर खड़ा किया जाता है और वहां कथित तौर पर राशन की कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस क्राइसिस पार्ट-2: सिंधिया कांड के 6 साल बाद दिग्विजय-पटवारी पर घमासान, क्या होगा ऑपरेशन लोटस?

लोगों का कहना है कि राज्य में राजनीतिक समीकरण बदलने के बावजूद, टीएमसी से जुड़े कुछ पुराने रसूखदार लोग अपना चोला बदलकर दोबारा एफसीआई गेट और लेबर यूनियन पर अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिशों में जुटे हैं. फिलहाल, इस पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थानीय स्तर पर इस कथित चावल सिंडिकेट व ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल की एक निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है, ताकि इस पूरे विवाद की जड़ तक पहुंचा जा सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago