देश

बंगाल में खेला अभी बाकी!..डायमंड हार्बर और मगराहाट वेस्ट के 15 बूथों पर आज क्यों हो रही है दोबारा वोटिंग?

West Bengal Election 2026 Re Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक दो दिन पहले चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है. 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान मिलीं गड़बड़ी की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने डायमंड हार्बर और मगराहाट वेस्ट विधानसभा सीटों के कुल 15 पोलिंग बूथों पर फिर से मतदान (Bengal Election Re Poll) कराने का आदेश दिया है. आज (2 शनिवार) सुबह 7 बजे से इन बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं. हालांकि, फाल्टा के चर्चित ‘ईवीएम टेप कांड’ पर आयोग का फैसला अब भी लंबित है.

बंगाल के किन बूथों पर हो रही दोबारा वोटिंग?(Bengal Election Re Poll)

निर्वाचन आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत पुराने मतदान को रद्द कर दिया है.

मगराहाट पश्चिम: यहाँ के 11 बूथों (46, 126, 127, 128, 142, 214-216, 230-232) पर फिर से वोटिंग हो रही है.

डायमंड हार्बर: अभिषेक बनर्जी के इस गढ़ में 4 बूथों (117, 179, 194, 243) पर दोबारा मतदान का आदेश दिया गया है.

‘ईवीएम टेप कांड’ पर सस्पेंस बरकरार

फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार ने आरोप लगाया था कि ईवीएम पर उनके चुनाव चिन्ह के पास टेप चिपकाया गया था. आयोग के अधिकारी ने बताया कि फाल्टा पर अंतिम फैसला आज (शनिवार) लिया जा सकता है. क्षेत्रीय रिटर्निंग ऑफिसर की विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही तय होगा कि वहां भी दोबारा मतदान होगा या नहीं.

बीजेपी और TMC में बढ़ी तकरार (

इस फैसले (Bengal Election Re Poll) पर बंगाल की सियासत फिर गर्मा गई है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने खुशी जताते हुए कहा कि तृणमूल को फायदा पहुँचाने के लिए इन बूथों पर खुलेआम धांधली हुई थी, आयोग का फैसला स्वागत योग्य है. वहीं, टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी अपनी हार देख बौखला गई है. आयोग की मदद से वह जनता को दोबारा मतदान के लिए मजबूर कर रही है, लेकिन जनादेश बीजेपी के खिलाफ ही रहेगा.

ये भी पढ़ें: Gujarat Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा- ‘एंटी-इनकंबेंसी को प्रो-इनकंबेंसी में बदलना गुजरात ने सिखाया’

4 मई को आएंगे महा-नतीजे

बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई को आने हैं, लेकिन मतगणना पर्यवेक्षकों (Counting Observers) की नियुक्ति को लेकर टीएमसी और चुनाव आयोग अब आमने-सामने हैं. इस मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में भी होनी है. राज्य में रिकॉर्ड 92.85% मतदान के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इन 15 बूथों का पुनर्मतदान अंतिम नतीजों पर क्या असर डालता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

15 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

18 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

34 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

50 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

53 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

53 minutes ago