देश

बंगाल में विस चुनाव से पहले राज्यसभा में होगा खेला, पांच सीटों पर TMC–BJP आमने-सामने; जानिए क्या है पूरा नंबर गेम?

West Bengal Rajya Sabha Election: पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों के अंदर ही विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है, लेकिन इसी बीच माना जा रहा है कि अप्रैल में राज्यसभा चुनाव भी हो सकते हैं. दरअसल अप्रैल 2026 में देश भर से राज्यसभा की कुल 37 सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें बंगाल की भी पांच सीटें भी चुनाव के दायरे में हैं.

रिक्त हो रही सीटों की बात करें तो सुब्रत बख्शी, साकेत गोखले, ऋतब्रत बनर्जी (सभी TMC), विकास रंजन भट्टाचार्य (माकपा) और मौसम बेनजीर नूर की रिक्त सीट शामिल है. वहीं बताते चलें कि इन सीटों पर चुनाव वर्तमान विधानसभा के विधायकों के मतदान से होगा. मौजूदा संख्या बल को देखते हुए इनमें से 4 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और 1 सीट पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है.

बंगाल में कब होने हैं विधानसभा चुनाव ?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में 294 सीटों पर होने हैं. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को खत्म हो रहा है इसलिए चुनाव आयोग ने मार्च-अप्रैल तय किया है. चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक तारीखें घोषित नहीं की हैं लेकिन अंतिम वोटर लिस्ट 14 फरवरी को जारी हो चुकी है. CEO कार्यालय ने 1-2 चरणों में चुनाव कराने का सुझाव दिया है जो जनवरी में ECI की बैठक में तय होगा. टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में सत्ता बचाने की जंग लड़ रही है जबकि BJP सत्ता हासिल करने के लिए जोर लगा रही है.

5 राज्यसभा सीटों के होने हैं चुनाव

पश्चिम बंगाल से 5 राज्यसभा सीटों के चुनाव वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने पर अप्रैल 2026 में होंगे. विधानसभा चुनावों से पहले ये उपचुनाव होंगे क्योंकि मौजूदा सांसदों का टर्म समाप्त हो रहा है. TMC के पास विधानसभा में बहुमत होने से इन्हें आसानी से जीतने की संभावना है. जिसको लेकर चुनाव आयोग शीघ्र तारीखों की घोषणा कर सकता है. वहीं BJP ने इन सीटों पर दावा मजबूत करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: ‘अफजल गुरु की याद में स्कूलां विच आज…’, दिल्ली के कई स्कूलों समेत संसद को बम से उड़ाने की धमकी

TMC का रहेगा दबदबा

विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए इन पांच सीटों में से चार पर तृणमूल और एक पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों दलों ने अपने विधायकों को सूचित कर दिया है कि चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही उनसे संपर्क किया जाएगा.

जान लीजिए पूरा नंबर गेम

बंगाल विधानसभा में TMC के पास 213 विधायक हैं जबकि BJP के पास कुल 65 विधायक है. वहीं राज्यसभा की 5 सीटों के लिए कुल 250 विधायकों का समर्थन चाहिए. TMC अपने 213 विधायकों से 4 सीटें आसानी से ले लेगी और 200 से अधिक विधायकों से नामांकन भरने की तैयारी में है. दूसरी ओर  BJP अपने 65 विधायकों से 1 सीट पक्की कर लेगी. हर उम्मीदवार को कम से कम 50 विधायकों का समर्थन चाहिए इसलिए नंबर स्पष्ट होने से निर्विरोध चुनाव तय है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

10 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

15 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

31 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

45 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

46 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

49 minutes ago