Delhi School Bomb Threat Email: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. दरअसल सोमवार सुबह 9 बड़े स्कूलों को बम से उड़ा देने की खतरनाक धमकी ईमेल से मिली. तड़के सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच सभी धमकियां भेजी गईं. बम धमाके का ईमेल भेजने वाले ने अपने आप को खालिस्तान नेशनल आर्मी का सदस्य बताते हुए लिखा है कि ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान, आज शहीद अफजल गुरु की याद में बम ब्लास्ट होएगा. स्कूलां विच आज 1:11 बजे धमाका होगा. 13 फरवरी को 1:11 PM पर संसद में ब्लास्ट होगा’.
किन स्कूलों को मिली धमकी?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बम से उड़ाने की धमकी जिन स्कूलों को मिली है, उनमें शामिल है:
रोहिणी का सीएम श्री स्कूल
आईएनए स्थित डीटीए स्कूल
दिल्ली कैंट स्थित लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल
श्रीनिवासन पुरी का कैम्ब्रिज स्कूल
रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर स्कूल
एनएफसी क्षेत्र का कैम्ब्रिज स्कूल
सादिक नगर का द इंडियन स्कूल
और रोहिणी का बाल भारती स्कूल
स्कूलों को कराया गया खाली
स्कूल प्रशासन ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत कक्षाएं बंद कर दीं और अभिभावकों को अलर्ट कर दिया. कई स्कूलों से बच्चों को बसों और निजी गाड़ियों से सुरक्षित घर भेजा गया. मौके पर पहुंचे अभिभावकों के चेहरों पर चिंता साफ दिखी. लेकिन पुलिस और स्कूल स्टाफ ने हालात संभालकर सबको भरोसा दिलाया कि बच्चों की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं होगी.
दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?
बता दें कि मामला सामने आते ही दिल्ली पुलिस ने धमकी भेजने वालों की तलाश तेज कर दी है. जिसकी तकनीकी जांच शुरू हो गई है जिसमें कॉल की लोकेशन, नंबर और डिजिटल सुराग खंगाले जा रहे हैं. अभी तक किसी स्कूल में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली. पुलिस ने लोगों से गुजारिश की है कि अफवाहों से दूर रहें और सिर्फ आधिकारिक खबरों पर यकीन करें. हालात पूरी तरह काबू में हैं. सभी स्कूलों पर सुरक्षा का पहरा कड़ा कर दिया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



