देश

West Bengal Violence: “फाइव स्टार होटल में ठहरे, दंगा भड़काया फिर BJP वालों के साथ मीटिंग की”- ममता बनर्जी ने लगाया बड़ा आरोप

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दिन हिंसा भड़क उठी थी. हावड़ा में रामनवमी के दिन निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव की घटना के बाद राज्य में सियासत गरमाई हुई है. बीजेपी जहां एक तरफ राज्य की टीएमसी सरकार पर आरोप लगा रही है. वहीं अब सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. ममता ने कहा कि आरोप लगाया कि यहां सेंट्रल फोर्स आई, फाइव स्टार होटल में ठहरी, दंगा भड़काया फिर भाजपा वालों के साथ मीटिंग की और फिर वापस लौट गई.

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “इनके आने से सबसे पहले इनसे पूछे कि 100 दिन रोजगार का पैसा कहां है? बाद में दंगा भड़काने बंगाल आए. मैं आपके (जनता) लिए सब करूंगी लेकिन आपसे अनुरोध है कि पंचायत चुनाव और 2024 के चुनाव में आप दंगा करने वाली पार्टी भाजपा का समर्थन न करें.”

वहीं ममता बनर्जी के आरोपों के बाद BJP सांसद लॉकेट चटर्जी का बयान आया है. लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया, “जिस समय शोभा यात्रा निकाली जा रही थी, वे (ममता बनर्जी) धरने पर बैठी थीं और तब शोभायात्रा पर हमला हो रहा था. उसके बाद उन्होंने कहा कि आगे भी हमले हो सकते हैं और दूसरे दिन भी हमला हुआ.”

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: सूरत सेशंस कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत, 13 अप्रैल को होगी मानहानि केस में अपील पर अगली सुनवाई

लॉकेट चटर्जी ने ममता को घेरा

बीजेपी सांसद ने पश्चिम बंगाल की सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा, “ममता बनर्जी ने आज नंदीग्राम में बोला कि अब हनुमान जयंती पर हिंसा होगी इसका मतलब है कि ममता बनर्जी पहले से ही पूरी परिकल्पना तैयार कर रही हैं. सागरदिघी उपचुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी 30% मुस्लिम वोट पाने के लिए यह सब कर रही हैं.”

वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, “रिषड़ा में जब शुक्रवार को हिंसा हुई तब पुलिस ने जान-माल की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया. जिन लोगों ने तोड़-फोड़ और पत्थरबाज़ी की उन्हें छोड़ दिया और हिंदू संगठन के 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. 100 से ज्यादा घरों में रेड की. इसके अलावा कल पुलिस ने महिलाओं के साथ भी बद्तमीजी की.” दूसरी तरफ हूगली ज़िले में रामनवमी हिंसा को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

19 minutes ago

कोर्ट की पुरानी रिकॉर्डिंग मांगने का कानूनी हक नहीं; कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…

25 minutes ago

‘रावण जला या एटम बम गिरा?’ पुतले में ठूंस दिए इतने पटाखे, VIDEO देख उड़े लोगों के होश

Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…

25 minutes ago

हैप्पी होगी दिवाली..! करोड़ों नहीं दिल्ली में 15 लाख का घर, जानें कैसे होगा आपका?

DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…

34 minutes ago