आईपीएल

IPL 2023: पहले ही मैच में Virat Kohli ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, किंग को अबकी बार रोकना मुश्किल…

Virat Kohli IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  ने आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज शानदार अंदाज में किया. चाहे बात टीम कॉम्बिनेशन की हो या खिलाड़ियों की फॉर्म, हर कुछ सटीक था. मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी चैंपियन टीम की तरह खेली और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई को 8 विकेट से हराया. इस बीच विराट कोहली ने खूब सुर्खियां बटोरी और फैंस का मजा डबल किया. इस मुकाबले में विराट कोहली ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, वो देखना वाकई आकर्षक था.

विराट की तूफानी पारी

मुंबई के खिलाफ विराट कोहली बेहद खतरनाक फॉर्म में नजर आए. बेंगलुरु का मैदान और क्रीज पर विराट कोहली हो तो भला आरसीबी फैंस कैसे खामोश रह सकते हैं. खचाखच फैंस से भरे स्टेडियम में जैसे ही विराट ने कदम रखा पूरा स्टेडियम ‘बाहुबली’ विराट कोहली के शोर से गूंज उठा. विराट के साथ-साथ कप्तान फाफ डुप्लेसी की विस्फोटक पारियों ने क्रिकेट फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी.

ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘बाहुबली’ Virat Kohli! वर्ल्ड कप की एनिवर्सरी पर किंग ने दिखाया 2011 का फ्लैशबैक

विराट की रिकॉर्डतोड़ पारी

वैसे तो हर गेम में रिकॉर्ड्स बनते हैं और टूटते हैं. ऐसा ही कुछ इस गेम में हुआ और विराट कोहली के लिए रिकॉर्ड तोड़ना कोई नई बात नहीं है. ये करना उनकी आदत में शूमार है. जब किंग कोहली अपनी लय में होते हैं तो वो बड़े से बड़े गेंदबाज का लाइन-लेंथ बिगाड़ने का माद्दा रखते हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी यही देखने को मिला. विराट कोहली ने अपनी नाबाद 82 रन की पारी के दौरान कई गजब रिकॉर्ड बनाए और तोड़े.

विराट के नाम रहे ये रिकॉर्ड

-बतौर ओपनर विराट कोहली ने पूरे किए 3000 रन

-आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं.

-चिन्नास्वामी में विराट कोहली ने 20वीं बार पचास से ज्यादा रनों की पारी खेली.

-विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा 80 प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी हैं.

मैच हाइलाइट्स

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. कप्तान रोहित शर्मा, ईशान और सुर्या सब फेल रहे. केवल युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और टीम को 171 रन तक पहुंचाया. इस दौरान तिलक ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खतरनाक रही. विराट कोहली और फाफ की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार पारी खेलते हुए टीम की जीत आसान कर दी.

डु प्लेसिस-कोहली ने पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़े. कोहली (नाबाद 82 रन) और फाफ डु प्लेसिस (73 रन) ने मुंबई इंडियंस के दिए टारेगट को बौना साबित कर दिया. इस पार्टनरशिप की बदौलत आरसीबी ने 172 के लक्ष्य को 16.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम मुलाकात; रक्षा-व्यापार पर नजर

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…

4 minutes ago

नक्सलियों से जंग में गंवा दिया था पैर! अब एशियन पैरा गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड

पूर्व CRPF CoBRA कमांडो तोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी के साथ…

6 minutes ago

‘इलाज कराने आए थे, जान बचाकर भागे!’ महोबा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो खूंखार सांड, सहम गए मरीज

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड, मरीजों में…

17 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने रेत पर उकेरा प्यार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश…

17 minutes ago

ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर की संपत्ति में हिस्सा? जानिए क्या हैं महिलाओं के कानूनी अधिकार

महाराष्ट्र की यूसीसी समिति लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों पर जनता की…

28 minutes ago