मनोरंजन

इसी हफ्ते हो सकती है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई, पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं एक्ट्रेस!

Delhi: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर देश दुनिया की मीडिया में छाई हुई हैं. इसके अलावा पिछले कई दिनों से दोनों की इंटरनेट पर दिख रही एक साथ वाली फोटो को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि जल्द ही ये जोड़ी सात फेरे ले सकती है. हालांकि दोनों अभी इस बात को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

मुंबई एयरपोर्ट पर मुस्कुराते हुए दिखे दोनों

रविवार को दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. हालांकि वहां भी उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा. दोनों साथ में खुश नजर आ रहे थे. लेकिन अब खबर आ रही है कि जल्द ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही सगाई करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम दिल्ली में होगा. बात करें इसकी तारीख की तो सगाई समारोह का आयोजन अप्रैल के पहले हफ्ते में हो सकता है.

 परिणीति को लेने पहुंचे थे राघव

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा परिणीति की कजिन हैं और इस समय वे मुंबई में ही हैं. यानी उनके भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है. सगाई की तैयारियों के मद्देनजर परिणीति चोपड़ी पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं. जब वे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची तो उन्हें लेने खुद राघव चड्ढा पहुंचे. दोनों इससे पहले भी कई बार कई जगहों पर स्पॉट हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: तिरुमाला बालाजी का आशीर्वाद लेने पहुंचीं जान्हवी कपूर, हाथ जोड़कर की प्रार्थना

निजी हो सकता है सगाई का समारोह

बताया जा रहा है कि यह समारोह बहुत ही निजी होगा. केवल दोनों के परिवार और करीबी लोग ही सगाई कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. प्रियंका चोपड़ा के परिवार के अलावा उनकी कजिन मीरा कपूर भी परिणीति और राघव के सगाई समारोह में शामिल हो सकते हैं. वहीं सगाई सेरेमनी के बाद कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा वापस अपने काम में लग जाएंगी. बताया जा रहा है कि उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग लंदन में होनी है. हालांकि दोनों कबसे रिश्ते में हैं इस बात का भी खुलासा अभी नहीं हो सका है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago