देश

IRCTC घोटाले में कितने पैसों का गबन हुआ? जिसमें पत्नी-बेटे के साथ आरोपी बनाए गए लालू यादव

What Is IRCTC Scam? बिहार में विधानसभा चुनावों (Bihar Election 2025) के ऐलान के बाद से सभी सियासी दल सीट बंटवारें और प्रत्याशियों को तय करने में व्यस्त हैं. प्रदेश में सियासी बयानबाजी का भी बाजार गई है. इस बीच लालू यादव, रावड़ी यादव और तेजस्वी यादल को आईआरसीटीसी घोटाले के मामले में कोर्ट ने आरोपी बनाने का फैसला दे दिया है. चुनावी महौल में कोर्ट का यह फैसला बूस्टर की तरह काम कर रहा है. हालांकि, कई लोगों के मन में सवाल यह भी आ रहा है कि यह घोटाला आखिर है क्या और इसमें कितने पैसों की हेराफेरी हुई है?

सोमवार को सुबह-सुबह लालू यादव और उनके परिवार को तगड़ा झटका लगा. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court On IRCTC Scam) ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजत नेता तेजस्वी यादव के साथ अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए. जानें आईआरसीटीसी घोटाला क्या है और इसमें कितने का गबन हुआ है?

आईआरसीटीसी घोटाला: क्या है मामला? (What is IRCTC scam Matter)

यह मामला 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए रांची और पुरी में स्थित दो आईआरसीटीसी होटल के टेंडर देने में कथित भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग से जुड़ा है. भारतीय रेलवे ने दो बीएनआर होटल को पट्टे पर देने का फैसला किया था. हालांकि, सीबीआई जांच में पता चला कि बोली प्रक्रिया में कथित तौर पर एक निजी फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था.

बेनामी भूमि सौदे और कथित रिश्वत (IRCTC Scam Land For Tender Case)

सीबीआई के अनुसार, लालू परिवार को सुजाता होटल को होटल का ठेका देने के लिए कथित तौर पर पटना में तीन एकड़ बेशकीमती जमीन रिश्वत के तौर पर दी गई थी. यह जमीन किसी बेनामी कंपनी के जरिए ट्रांसफर की गई थी और बाद में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा अधिग्रहित कर ली गई थी.

कितने रुपए की हेरा फेरी? (IRCTC Scam Ammount)

जांच एजेंसी सीबीआई का कहना है कि यह एक लेनदेन का सौदा था जिसमें जनहित की कीमत पर दोनों पक्षों को फायदा हुआ. लगभग 94 करोड़ रुपए की जमीन कथित तौर पर सिर्फ 65 लाख रुपए में बेच दी गई जबकि इसका सर्किल रेट 32 करोड़ रुपए था.

ये भी पढ़ें: कृषी पर पीएम मोदी का ‘मिशन आत्मनिर्भर’, 35,000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

अलग-अलग धाराओं में आरोप

दिल्ली की कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ उनकी कथित भूमिका के मुताबिक अलग-अलग धाराओं में आरोप तय किए हैं. राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धोखाधड़ी और षडयंत्र रचने के लिए आईपीसी की धारा 420 और 120 बी के तहत आरोप लगाए गए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

25 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

39 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

58 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

2 hours ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago