Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम के वजीराबाद गांव की 25 वर्षीय राधिका यादव के सपने बड़े थे. वह उसी गांव की रहने वाली थी, जहां से सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव ने अपनी पहचान बनाई थी. राधिका भी डिजिटल दुनिया में खुद को साबित करना चाहती थी. लेकिन इन सबके बीच एक खुलासा हुआ है कि एल्विश यादव का राधिका यादव से खास कनेक्शन है. आइए जानते हैं कैसे.
राधिका एक प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी रही थी. चोट लगने के बाद वह खेल से थोड़ा दूर हुई तो उसने एल्विश यादव को देखकर सोशल मीडिया पर कदम जमाने की प्लानिंग की और अपना नया प्लेटफॉर्म बनाया. वह फिटनेस और खेल के अनुभव को वीडियो और रील्स के जरिए लोगों तक पहुंचा रही थी. अपनी मां के साथ मिलकर वीडियो बनाना उसका रोज का काम बन चुका था.
राधिका का सपना था कि वह एक दिन अपनी खुद की टेनिस एकेडमी खोले. साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी एक मजबूत पहचान बनाना चाहती थी. राधिका उसी गांव की मूल निवासी थीं जहां के एल्विश यादव हैं. बता दें कि राधिका एल्विश यादव की तरह करोड़ों की दौलत कमाना चाहती थीं लेकिन राधिका के पिता को ये बिल्कुल पसंद नहीं था. लेकिन राधिका के ये सपने उसके पिता दीपक यादव को मंजूर नहीं थे. दीपक गुरुग्राम में रेंटल कारोबार करते हैं और चाहते थे कि राधिका सिर्फ घर के बनाए रास्ते पर चले. उन्हें बेटी का वीडियो बनाना, बाहर जाना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद नहीं था.
गांव के लोगों की बातों और समाज के तानों ने दीपक पर इसका असर डाला और वो बेटी की आज़ादी और आत्मनिर्भर बनने की चाह को बर्दाश्त नहीं कर पाए. पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह मामला न ऑनर किलिंग का है, न प्रेम प्रसंग का यह एक पिता और बेटी के बीच सोच के टकराव का नतीजा था.
राधिका अपनी मेहनत और हुनर से पहचान बनाना चाहती थी. लेकिन उसके इसी सपने को उसी के पिता ने खत्म कर दिया. पुलिस का कहना है कि दीपक यादव पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में था. उसने कई बार राधिका को एकेडमी बंद करने के लिए कहा था पर राधिका ने अपनी राह पर चलना जारी रखा.
फिलहाल आरोपी पिता पुलिस हिरासत में है. राधिका की मौत की जांच जारी है. पुलिस उसके फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है, ताकि पता चल सके कि आखिर उस दिन ऐसा क्या हुआ, जब एक पिता ने अपनी ही बेटी की जिंदगी छीन ली.
-भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…