देश

ओडिशा में छात्रा द्वारा आत्मदाह की कोशिश पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, निष्पक्ष जांच और सख़्त कार्रवाई के निर्देश

ओडिशा के बालासोर ज़िले के एक सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा द्वारा विभागाध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न और अकादमिक धमकियों का आरोप लगाते हुए खुद को आग लगाए जाने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. छात्रा इस समय 90% जलने की गंभीर हालत में है और उसे एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है.

इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (DGP) को निर्देश जारी किए हैं कि इस मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए, आरोपी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए और पीड़िता को हर संभव चिकित्सा व मानसिक सहायता नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसे जल्द से जल्द राहत मिल सके.

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर राष्ट्रीय महिला आयोग को सौंपनी अनिवार्य है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों को सजा दिलाई जा सके.

यह घटना यह भी उजागर करती है कि कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कितनी गंभीर ज़रूरत है. राष्ट्रीय महिला आयोग की इस कार्यवाही से उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस मामले में सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

20 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

33 minutes ago

मेष राशि वालों की किस्मत लेगी नई करवट! नौकरी, धन और प्रेम जीवन में आज क्या होगा खास?

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…

55 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

55 minutes ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

55 minutes ago