WhatsApp पर शुरू होने जा रहा सेल्फ मैसेंजिंग फीचर
WhatsApp का सर्वर फिर से चालू हो गया है. करीब डेढ़ घंटे नेटर्वक डाउन होने की वजह से यूजर्स मैसेजेज नहीं भेज पा रहे थे और ना ही उन्हें कोई नया मैसेज रिसीव हो पा रहा था. WhatsApp के देर तक डाउन रहने से बहुत सारे कामों में बाधा पैदा हो गई. प्रोफेशनल कामों के साथ-साथ पर्सनल संदेश भेजने में भी यूजर्स को रुकावट आई. जब डेढ़ घंटे बाद WhatsApp का सर्वर ठीक हुआ और यह पॉपुलर सोशल मीडिया पर एप काम करना शुरु किया तो दुनिया भर के करोड़ो यूजर्स ने राहत की सांस ली.
बता दें आज दोपहर सोशल मीडिया एप व्हाटसएप (Whatsapp) का सवर्र एक बार फिर डाउन हो गया था. जिसके कारण लोग एक दूसरे को मैसेजेस नहीं भेज पा रहे थे. वॉट्सऐप सर्वर डाउन होने से लोगों में खलबली का माहौल पैदा हो गया था. दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मैसेजिंग ऐप का सर्वर डाउन हुआ था. ये कोई पहला मौका नहीं था जब वॉट्सऐप का सर्वर डाउन हुआ हो. इससे पहले भी कई बार WhatsApp का सर्वर डाउन हो चुका है. सर्वर डाउन होने से सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रुप चैट में पहले देखी गई. इसके बाद पर्सनल चैट में भी दिक्कतें आना शुरु हो गई थी. हालांकि अब WhatsApp का सर्वर फिर से शुरु हो गया जिससे यूजर्स ने राहत की सांस ली है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से प्रदूषण नियंत्रण के कड़े नियम लागू होंगे, जिसमें…
बीजेपी ने मध्य प्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी…
Orange Economy: ऑरेंज इकोनॉमी क्या है और Gen-Z कंटेंट क्रिएटर्स इससे कैसे कमाई कर रहे…
UPI Digital Payments: भारत के UPI-led डिजिटल पेमेंट मॉडल और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने किस…
Donald Trump Israel Election: इजरायल संसदीय चुनाव (Knesset Election) के शुरुआती रुझानों में बेंजामिन नेतन्याहू…
पूर्वी यूपी के स्कूलों में नन्हे कोडर्स ने सेंसर और कोडिंग की मदद से 'जीरो-वेस्ट…