सिंगापुर से इलाज कराकर लौटे लालू यादव
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) सिंगापुर से इलाज कराकर भारत लौट चुके हैं.वे दिवाली की रात दिल्ली पहुंचे.सिंगापुर में वह अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के घर पर ठहरे थे. लालू किडनी का इलाज कराने के लिए सिंगापुर गये थे क्योंकि वहां किडनी का बेहतरीन इलाज होता है.लालू का पासपोर्ट CBI के पास जमा था जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी किया गया ,जिसके बाद वह इलाज के लिए जा सके.
लालू यादव लंबे वक्त से मुश्किल में हैं.एक तो वह बीमार हैं तो दूसरा उनके खिलाफ कई मामले कोर्ट चल रहे हैं.कोर्ट से उन्हें चिकित्सकीय सुविधा के लिए सीमित समय में विदेश से लौटने की शर्त के साथ यात्रा की इजाजत दी गई थी. उन्हें इसके लिए रांची, पटना और दिल्ली की अलग-अलग अदालतों से इजाजत लेनी पड़ी , जहां उनसे जुड़े मुकदमे चल रहे हैं.
स्वदेश वापसी के बाद लालू यादव अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर ठहरे हैं. सिंगापुर जाने से पहले भी वह इसी जगह थे. बताया जा रहा है कि सिंगापुर से लौटने के ठीक बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, इस खबर की अभी तस्दीक नहीं हो पाई है.लालू यादव किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं.उनके किडनी बदलने की चर्चाएं भी थीं.पर ये फैसला डॉक्टरों की सलाह के बाद ही लिया जाएगा.
ये भी बताया जा रहा है कि वह इलाज के लिए एक बार फिर सिंगापुर जा सकते हैं.अभी ये नहीं पता चला कि सिंगापुर के डॉक्टरों ने उन्हें किडनी बदलने की सलाह दी है या नहीं.लालू के परिवार की ओर से इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गयी है.
-भारत एक्सप्रेस
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…