दुनिया

महबूबा पर BJP सांसद रविशंकर का पलटवार, पूछा- जम्मू-कश्मीर में आप अल्पसंख्यक CM क्या स्वीकार करेंगी?

ऋषि सुनक प्रधानमंत्री ब्रिटेन के बने हैं ,लेकिन भारत में उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा है.ऋषि सुनक को लेकर BJP और PDP आमने सामने हैं. ऋषि सुनक को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने तंज कसते हुए कहा है कि यूनाइटेड किंगडम में अल्पसंख्यक ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बना दिया गया है, लेकिन हम भारत में CAA और NRC पर ही उलझे पड़े हैं. जिस पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद  ने महबूबा मुफ्ती के बयान को पलटवार करते हुए कहा कि क्या वो जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री स्वीकार करेंगी?

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके कहा था कि गर्व का क्षण है यूके में पहला भारतीय मूल का पीएम होगा. पूरा भारत आज सही मायने में जश्न मना रहा है, यह याद रखना हमारे लिए अच्छा होगा कि यूके ने एक जातीय अल्पसंख्यक सदस्य को अपने प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार किया है, फिर भी हम एनआरसी और सीएए जैसे विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण कानूनों से बंधे हुए हैं. जिस पर पलटवार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद  ने कहा था कि महबूबा मुफ्ती, क्या आप जम्मू-कश्मीर में किसी अल्पसंख्यक को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करेंगी?

अगले ट्वीट में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ब्रिटेन के पीएम के रूप में ऋषि सुनक के चुनाव के बाद कुछ नेता बहुसंख्यकवाद के खिलाफ जरूरत से ज्यादा एक्टिव नजर आ रहें हैं. उन्हें कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम की असाधारण अध्यक्षता और 10 वर्षों के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की याद दिलाना चाहूंगा. एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू जो अभी हमारी राष्ट्रपति हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद  ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि भारतीय मूल के एक काबिल नेता ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन रहे हैं. इस असाधारण सफलता के लिए हम सभी को उनकी तारीफ करनी चाहिए. लेकिन अफसोस की बात ये है कि कुछ भारतीय नेता दुर्भाग्य से इस अवसर पर राजनीतिक ब्राउनी प्वाइंट बनाना चाह रहे हैं.

–भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी का बड़ा संकेत! जानिए आज GST काउंसिल की बैठक से कारोबारियों को क्या हैं उम्मीदें

GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज 57वीं GST काउंसिल की…

6 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

28 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

28 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

37 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

56 minutes ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

1 hour ago