देश

जगदीप धनखड़ कहां हैं? दिल्ली के एक निजी फार्महाउस में शिफ्ट हो गए हैं पूर्व उपराष्ट्रपति, टेबल-टेनिस खेल कर बिता रहें समय

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के इस्तीफे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके ठिकाने को लेकर हो रही है. दरअसल 21 जुलाई को अपने पद से इस्तीफे देने के बाद जगदीप धनखड़ पब्लिक स्पेस से लगभग गायब हैं.

अब पीटीआई ने अज्ञात अधिकारियों के हवाले से बताया कि जगदीप धनखड़ अपने आधिकारिक आवास से दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक निजी फार्महाउस में शिफ्ट हो गए हैं. यह जानकारी उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने के छह हफ्ते बाद दी है. छतरपुर के गदाईपुर इलाके में स्थित यह फार्महाउस इनेलो नेता अभय चौटाला का है.

एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि धनखड़ अंतरिम व्यवस्था के तहत इस निजी फार्महाउस में तब तक रहेंगे जब तक उन्हें पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते टाइप-VIII सरकारी आवास आवंटित नहीं कर दिया जाता.

टेबल टेनिस, योग और परिवार को दे रहें समय

बता दें कि उपराष्ट्रपति के रूप में जगदीप धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 को समाप्त होना था. लेकिन धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मानसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और तब से वे जनता की नज़रों से दूर हैं. वह अब तक संसद भवन के पास उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रह रहे हैं.

पूर्व उपराष्ट्रपति के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, टेबल टेनिस खेल रहे हैं और योग का अभ्यास कर रहे हैं.

अगले उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव 9 सितंबर को होने वाला है. उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए द्वारा चुने गए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से है.


ये भी पढ़ें: “25 जिले और 110 विधानसभा क्षेत्र…”, वोटर अधिकार यात्रा का आज पटना में होगा समापन, विपक्ष के शीर्ष नेता एक मंच पर आकर दे रहे एकता का संदेश


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

9 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

20 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

24 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

56 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago