Love Jihad in Aligarh: गुरु और शिष्य का रिश्ता हमारे समाज में सबसे पवित्र माना जाता है. यही रिश्ता जब कलंकित होता है तो न सिर्फ शिक्षा जगत, बल्कि पूरा समाज शर्मसार हो जाता है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसने पूरे शिक्षा विभाग को हिला कर रख दिया है.
दरअसल, जिले के एक सरकारी प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल शकील अहमद पर 7वीं कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, जबरन निकाह और धर्म परिवर्तन के दबाव डालने का आरोप लगा है. आरोपों की गंभीरता तब और बढ़ गई जब पता चला कि इस प्रिंसिपल ने बच्ची को प्रेम पत्र लिखकर अपना इश्क जाहिर किया. ये भी आप पढ़ लीजिए प्रेम पत्र में इस मुस्लिम प्रिंसिपल ने क्या लिखा था?
प्रेम पत्र में टीचर ने लिखा कि ‘मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम्हें अपनी पत्नी बनाना चाहता हूं. पत्र की भाषा इतनी आपत्तिजनक थी कि परिवार भी हैरान रह गए. छात्रा की मां ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से स्कूल में प्रिंसिपल के व्यवहार से परेशान थी, लेकिन डर के कारण वह खुलकर कुछ नहीं कह पाती थी. काफी पूछताछ करने के बाद बच्ची ने बताया कि प्रिंसिपल अक्सर उसे परेशान करता है और किसी को बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी देता था.
मामले की जांच कर रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राकेश कुमार ने पुष्टि की कि आरोपी प्रिंसिपल केवल बच्ची से छेड़छाड़ ही नहीं कर रहा था, बल्कि उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव भी बना रहा था. परिजनों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आई. आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं, पुलिस ने आरोपी शकील अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया है और अब उसकी सेवाएं स्थायी रूप से समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
ये भी पढ़ें: ‘काली-मोटी’ पत्नी को गोरी बनाने के लिए उतारे कपड़े, डाला केमिकल फिर लगाई आग; कोर्ट ने किया अंतिम फैसला
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…