देश

कौन थे हिंदी गद्य को नई दिशा देने वाले साहित्यकार? इंग्लैंड में भी गूंजी लेखनी, जानें पूरी कहानी

राजा लक्ष्मण सिंह (Raja Laxman Singh) हिंदी साहित्य (Hindi Literature) में एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने भारतेंदु युग (Bhartendu era) से पहले ही हिंदी गद्य (Hindi Prose) को मजबूती दी और उसे एक नई पहचान दिलाई. उनका जन्म 9 अक्टूबर 1826 को आगरा के वजीरपुरा में हुआ था. प्रारंभिक शिक्षा में संस्कृत (Sanskrit) और उर्दू (Urdu) सीखी, फिर आगरा कॉलेज से अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त की थी. 1847 में उन्हें लेफ्टिनेंट गवर्नर के कार्यालय में अनुवादक नियुक्त किया गया था. उनकी प्रशासनिक योग्यता ने उन्हें तहसीलदार और बाद में डिप्टी कलेक्टर तक पहुंचाया दिया. अंग्रेजों द्वारा उन्हें ‘राजा’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था.

साहित्य से प्रेम

लेकिन उनका हमेशा से प्रेम साहित्य था. उन्होंने हिंदी को संस्कृत के करीब लाकर उसकी शैली और शब्दावली को शुद्ध किया था. 1861 में ‘प्रजा हितैषी’ नाम की पत्रिका की शुरुआत की थी, जो हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में मील का पत्थर बनी. 1863 में कालिदास की ‘अभिज्ञान शाकुंतलम्’ का अनुवाद ‘शकुंतला नाटक’ के रूप में प्रस्तुत किया था. शकुंतला नाटक को ब्रिटेन तक ख्याति मिली थी.

यह कृति सिविल सेवा की परीक्षा का हिस्सा अनुवादित रचनाओं में ‘रघुवंश’ और ‘मेघदूत’ शामिल हैं. इसमें उन्होंने अवधी और ब्रजभाषा का प्रयोग किया. उनका मानना था कि हिंदी को अरबी-फारसी प्रभाव से मुक्त कर उसे संस्कृत और देशज बोलियों के आधार पर विकसित किया जाना चाहिए. यह सोच हिंदी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद प्रभावी रही.

मेघदूत का अनुवाद

इसके अलावा उन्होंने 1877 में रघुवंश और 1881 से 1883 में मेघदूत का अनुवााद किया था. इस पुस्तक में अवधी और ब्रजभाषा के शब्दों के साथ-साथ अलग-अलग छंदों का सुंदर प्रयोग किया गया था.

शिक्षा और संस्कति के क्षेत्र में योगदान

राजा लक्ष्मण सिंह ने समाज सुधारक के रूप में भी शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान दिया था. हिंदी साहित्य के इस प्रेरणास्रोत का निधन 14 जुलाई 1896 को हुआ. उनका जीवन साहित्य और समाज सेवा का आदर्श है.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

8 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

9 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

11 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

27 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

42 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

46 minutes ago