देश

UCC के खिलाफ क्यों खड़ी है देश की सबसे पुरानी पार्टी? कांग्रेस ने दिए 4 बड़े तर्क

‘समान नागरिक संहिता’ यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर देश की राजनीति का पारा एक बार फिर चढ़ा हुआ है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां इसे अपने प्रमुख एजेंडे के तहत राज्यों में लागू करने की रणनीति बना रही है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इसके खिलाफ मजबूती से मैदान में खड़ी है. आखिर कांग्रेस को यूसीसी से क्या आपत्ति है और वह इसे क्यों ‘गैर-जरूरी’ बता रही है? आइए समझते हैं.

21वें विधि आयोग की रिपोर्ट बनी कांग्रेस की मुख्य ढाल

कांग्रेस अपने विरोध के पीछे सबसे बड़ा तर्क 2018 में आए 21वें विधि आयोग (Law Commission) की रिपोर्ट का देती है. आयोग ने अपनी सिफारिशों में स्पष्ट कहा था कि इस मोड़ पर देश में यूसीसी न तो आवश्यक है और न ही इसकी तुरंत कोई जरूरत.

कांग्रेस का मानना है कि अलग-अलग धर्मों के पर्सनल लॉ को रातों-रात खत्म करने के बजाय उनमें मौजूद भेदभावपूर्ण नियमों को सुधारने पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

‘बिना सहमति के थोपना गलत’

अपने 2024 के घोषणापत्र का हवाला देते हुए कांग्रेस का रुख साफ है कि वह पर्सनल लॉ में बदलाव के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह सुधार उस समुदाय की सहमति से होना चाहिए. कांग्रेस का कहना है कि हर नागरिक को अपनी भाषा, खान-पान, पहनावे और व्यक्तिगत कानूनों के चयन की पूरी आजादी मिलनी चाहिए.

पार्टी का मानना है कि जबरन कानून थोपने से सामाजिक ताना-बाना बिगड़ सकता है. वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान का आरोप है कि बीजेपी असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इसे ‘चुनावी जुमला’ बनाकर लाती है.

विविधता से भरे देश में एक समान नियम कितना व्यावहारिक?

कांग्रेस का एक बड़ा तर्क यह भी है कि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में हर धर्म के भीतर कई जनजातियां, जातियां और क्षेत्रीय परंपराएं हैं. ऐसे में पूरे देश के लिए एक ही कानून व्यावहारिक नहीं है. पार्टी का आरोप है कि बीजेपी उत्तराखंड जैसे राज्यों में आधा-अधूरा और जल्दबाजी में तैयार यूसीसी लाकर देश को ध्रुवीकरण की राजनीति की ओर ढकेल रही है.

यह भी पढ़ें: Explainer: नए UPI फ्रेमवर्क में P2P लेन-देन पूरी तरह फ्री, ₹2000 से कम के मर्चेंट पेमेंट पर भी नहीं लगेगा MDR

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

10 hours ago