दुनिया

कुदरत के कहर से तबाही के बाद भारत पर टिकीं नेपाल की निगाहें: सहायता मांगने दिल्ली आ रहे वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले

Swarnim Waglé India Visit: नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले तीन दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार को भारत आ रहे हैं. इस दौरान वह उच्चस्तरीय वार्ता करेंगे और 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण के लिए भारत से महत्वपूर्ण सहयोग मांगेंगे.

नेपाल के वित्त सचिव घनश्याम उपाध्याय ने बताया कि वित्त मंत्री वाग्ले अपने भारतीय समकक्ष निर्मला सीतारमण के निमंत्रण पर तीन दिवसीय भारत यात्रा पर जा रहे हैं. बातचीत के प्रमुख एजेंडे में बाढ़ से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण के लिए भारत का सहयोग हासिल करना शामिल होगा.

नेपाल के वित्त मंत्रालय की ओर से उपलब्ध कराए गए एक नोट के अनुसार, सीतारमण के साथ बैठक में नेपाल के वित्त मंत्री 26 अगस्त की बाढ़ से क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और संपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए भारत के समर्थन का अनुरोध करेंगे.

भीषण बाढ़ ने नेपाल को किया तबाह

भोटेकोशी और त्रिशूली नदी गलियारों में आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया है. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, मंगलवार देर शाम तक इस आपदा में 1,399 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि विदेशियों समेत 5,179 लोग अब भी लापता थे या उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी थी.

राष्ट्रीय योजना आयोग और राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण की संयुक्त तकनीकी टीम द्वारा तैयार रैपिड डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (आरडीएनए) रिपोर्ट के अनुसार, हाल की बाढ़ से 274.48 अरब नेपाली रुपए की भौतिक क्षति होने का अनुमान है. वहीं, कुल नुकसान और क्षति का आंकड़ा 408.28 अरब नेपाली रुपए तक पहुंच गया है.

प्रारंभिक आकलन के मुताबिक, प्रभावित बुनियादी ढांचे और संपत्तियों के पुनर्निर्माण तथा पुनर्बहाली के लिए 723 अरब नेपाली रुपए से अधिक की जरूरत होगी.

पहले भी सहायता कर चुका है भारत

नेपाल में 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भी भारत ने पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण सहायता दी थी. उस समय भारत सबसे बड़ा दाता था और उसने पुनर्निर्माण के लिए एक अरब डॉलर तक की सहायता देने का वादा किया था. हालांकि, बाद में इस सहायता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की ओर निर्देशित किया गया.

नेपाल के वित्त मंत्रालय के अनुसार, भारत दौरे के दौरान वाग्ले भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे. उनके वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात करने की संभावना है.

वाग्ले पूर्व भारतीय विदेश सचिव और नेपाल में भारत के पूर्व राजदूत श्याम सरन की मेजबानी में आयोजित एक गोलमेज बैठक में भारतीय राजनयिक विशेषज्ञों और विदेश मामलों के विशेषज्ञों के साथ संवाद भी करेंगे.

वित्त मंत्री करेंगे संबोधित

नेपाल के वित्त मंत्री अपनी यात्रा के दौरान भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे. इस दौरान वह भारतीय कारोबारी नेताओं के समक्ष नेपाल की निवेश प्रोत्साहन नीतियों और नई सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं पर प्रस्तुति देंगे.

ये भी पढ़ें- मक्का हमले के नाम पर नया दांव? अब्राहम डील में शामिल होने की पटकथा तैयार?

इसके अलावा वाग्ले दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित विकास नीति से संबंधित एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

6 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

22 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago