Kolhapur Aurangzeb Status: कोल्हापुल में बवाल
Kolhapur Aurangzeb Status: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार को दो गुटों के बीच झड़प हो गई. भारी संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए, जिसके बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया. इस विवाद की जड़ एक व्हाट्सएप स्टेटस को बताया जा रहा है. दरअसल, कुछ मुस्लिम युवकों ने मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ वाली एक स्टेटस शेयर कर दी. स्टेटस वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने बंद का ऐलान किया. हजारों लोग कोल्हापुर के सड़कों पर उतर आए. हिंदू संगठनों का कहना है कि ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. जिन लड़कों ने स्टेटस लगाया था उन्हें किशोर बताया जा रहा है.
पहले व्हाट्सएप स्टेटस में औरंगजेब का ‘महिमामंडन’ और फिर हाथ में पोस्टर लेकर प्रदर्शन. कुछ लड़कों ने औरंगजेब की शान में खूब कसीदे पढ़ते हुए व्हाट्सएप स्टेटस लगाए , जिसके बाद हिंदू संगठनों के लोग भड़क गए. हिंदू संगठनों ने औरंगजेब और टीपू सुल्तान को महिमामंडित करने वाले स्टेटस पर कड़ा ऐतराज जताया. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भी झड़प हो गई. उनका कहना है कि शिवाजी के राज्य में ऐसे शासकों की तस्वीर कोई कैसे लहरा सकता है. हालांकि, पुलिस ने मुगल शासक औरंगजेब के पोस्टर लहराने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है. हालात संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है.
यह भी पढ़ें: “इतने अच्छे आदमी को जेल में डाल रखा है”- मनीष सिसोदिया का जिक्र कर भावुक हुए सीएम केजरीवाल
इस बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है. मैं जनता से भी शांति और शांति की अपील करता हूं. पुलिस जांच चल रही है. दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”
“कुछ संगठनों ने कोल्हापुर बंद का आह्वान किया था और इन संगठनों के सदस्य आज शिवाजी चौक पर एकत्र हुए। उनका प्रदर्शन समाप्त होने के बाद, भीड़ तितर-बितर होने लगी, लेकिन कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे पुलिस को इन लोगों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा. ”
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “औरंगजेब की प्रशंसा करने वालों के लिए महाराष्ट्र में कोई माफी नहीं है.” उन्होंने कहा, “पुलिस भी कार्रवाई कर रही है. साथ ही, यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि लोग भी शांति बनाए रखें, कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो.”
उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, “औरंगजेब जैसे मुगल शासकों का नाम लेने के पीछे कौन है? फडणवीस ने कहा,” औरंगजेब के महिमामंडन को बर्दाश्त नहीं करेंगे और किसी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है. किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए नहीं तो कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
कोल्हापुर के कलेक्टर राहुल रेखावार, “मैं किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए लोगों के साथ बैठने को तैयार हूं. मैंने कल बंद के आह्वान और अन्य विवादास्पद मुद्दों पर पहले ही बैठक की थी और आंदोलनकारी समूहों ने भी सहमति व्यक्त की थी, लेकिन आज कुछ युवाओं ने बैठक में बनी समझ को नकार दिया है.
IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हैं.…
UP News: बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के…
चंडीगढ़ में 17 वर्षीय नैतिक खंडेलवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर मनमीत…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन…
MI head coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने नया हेड कोच नियुक्त किया…
Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…