बुध ग्रह का गोचर
Budh Gochar in Taurus: जून माह ग्रह दशाओं के गोचर के लिहाज से बेहद ही खास रहने वाला है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, इस माह कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इसी क्रम में वाणी के कारक ग्रह बुध 7 जून को वृष राशि में प्रवेश कर गए हैं. वे इस राशि में 24 जून तक रहेंगे. बुध के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा ?
इन सेक्टर में पड़ेगा प्रभाव
बता दें कि बुध ग्रह को तर्कशक्ति, अर्थव्यवस्था, व्यापार और कम्यूनिकेशन का कारक माना जाता है. इसके अलावा यह भी माना जाता है कि बुध जिस ग्रह के साथ होते हैं वह ग्रह भी वैसा ही प्रभाव डालता है. इस दौरान कई राशियां ऐसा हैं जिन्हें आकस्मिक धनलाभ और व्यापार- करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज से अच्छे दिन शुरु हो सकते हैं. बुध ग्रह इस राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं. गोचर के दौरान इस राशि वालों के धार्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ सकता है. विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है. प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय बेहद ही शानदार रहने वाला है. इस दौरान परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की भी संभावना है.
सिंह राशि (Leo)
बुध ग्रह इस राशि से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं. व्यापार में कामयाबी मिलने के आसार हैं. करियर के लिहाज से भी इस राशि वालों के लिए यह गोचर लाभदायक है. बेराजगार लोगों को नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं. वहीं नौकरीपेशा लोगों के पदभार में वृद्धि होने की संभावना है. हालांकि शारीरिक रूप से कुछ दिक्कत हो सकती है.
कुंभ राशि (Aquarius)
बुध ग्रह का गोचर कुंभ राशि वालों की कुंडली के चतुर्थ भाव में होने जा रहा है. इस दौरान आपको प्रापर्टी और वाहन सुख प्राप्त हो सकता है. जमीन जायदाद के खरीद बेच में लाभदायक हो सकता है. रियल स्टेट, प्रापर्टी और शेयर से जुड़े लोगों को धनलाभ होने की संभावना है. नया व्यापार शुरु करने के लिए समय उत्तम है. परिवार से जुड़ाव बढ़ेगा. वहीं माता का सहयोग प्राप्त होगा.
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…