दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
By Shubhra Rai
Photo- BCCI (@BCCI)/ Twitter
Australia vs India, WTC Final 2023: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने लंदन के द ओवल में पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टॉस जीता और फील्डिंग का विकल्प चुना. टीम इंडिया ने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को एकमात्र स्पिनर के रूप में मैदान में उतारा है, और ‘द ओवल’ में भारत ने तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया है. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में चार तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज खेल रहे हैं.
कहीं टीम इंडिया का ये फैसला महंगा न पड़ जाए..?
ऑस्ट्रेलिया और भारत लगभग एक जैसी टीम कॉम्बिनेशन के साथ इस मुकाबले में उतरी है. दोनों ही टीमें 4 पेसर और 1 स्पिनर लेकर मैदान में है. इसकी वजह है द ओवल की पिच क्योंकि स्पिन के मुकाबले यहां तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. 4-1 का कॉम्बिनेशन टीम इंडिया के लिए कितना सफल साबित होता है, खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन आर.अश्विन की जगह कप्तान और कोच ने रवींद्र जडेजा पर भरोसा जताया है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: भारत माता के जयकारे से गूंजा लंदन, WTC फाइनल से पहले दर्शकों ने बढ़ाया टीम इंडिया का जोश, देखें VIDEO
टीम इंडिया ने नहीं मानी दो स्पिनरों को खिलाने की सलाह
काफी समय से फाइनल-11 को लेकर चर्चा हो रही थी. रवि शास्त्री और रिकी पोंटिंग जैसे कई दिग्गजों ने आर.आश्विन और रवींद्र जडेजा दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल करने की सलाह मिली थी. मगर टीम इंडिया ने आर.अश्विन पर जडेजा को तवज्जो दी और एक स्पिनर के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में मैदान में उतरी. भारतीय प्लेइंग इलेवन से बाहर होने वाले अश्विन एक बड़ा नाम रहे और टीम मैनेजमेंट को उन्हें बाहर करने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
AUS: डेविड वॉर्नर, उस्मना ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन
IND: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…